पहला मैच और मुंबई इंडियंस की लव स्टोरी... लगातार 11वीं बार मिली सीजन ओपनर में हार

Updated on 03-04-2023 06:20 PM
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस और सीजन के पहले मैच में हार का एक अलग रिश्ता बन चुका है। साल बदले, खिलाड़ी बदले, नियम बदले। लेकिन जो चीज नहीं बदली वो है पहले मैच में मुंबई इंडियंस की हार का सिलसिला। आईपीएल 2023 में भी रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली मुंबई इंडियंस ने अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की है। उनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2 अप्रैल को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से हराया है। बता दें कि मुंबई को आईपीएल सीजन का अपना पहला मैच जीते एक दशक से भी ज्यादा का समय हो गया है।
लगातार 11वें साल भी पहला मैच हारा मुंबई
मुंबई इंडियंस 2013 के आईपीएल से अब तक कभी भी अपने सीजन का आगाज जीत के साथ नहीं कर पाया है। एमआई को आईपीएल में सीजन का अपना पहला मैच जीते 11 साल हो गए हैं। गौरतलब है कि इस दौरान मुंबई इंडियंस 5 बार आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम करने में भी सफल रही है। अब तो मुंबई की टीम और उनके फैंस को पहला मैच हारने की जैसे आदत सी हो गई है। कई-कई फैंस तो फ्रेंचाइजी की पहले मैच में पहली हार को गुड लक भी मानते हैं।
2013 से ऐसे रहे हैं मुंबई इंडियंस के आईपीएल में पहले मैच

आईपीएल 2013: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, आरसीबी 2 रन से जीता

आईपीएल 2014: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता 41 रन से जीता

आईपीएल 2015: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता 3 विकेट से जीता

आईपीएल 2016: मुंबई इंडियंस बनाम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, पुणे 9 विकेट से जीता
आईपीएल 2017: राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, पुणे 7 विकेट से जीता

आईपीएल 2018: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, सीएसके 1 विकेट से जीता

आईपीएल 2019: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 37 रन से जीता

आईपीएल 2020: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई 5 विकेट से जीता

आईपीएल 2021: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, आरसीबी 2 विकेट से जीता

आईपीएल 2022: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली 4 विकेट से जीता

आईपीएल 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, आरसीबी 8 विकेट से जीता।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.