'पहले मजाक उड़ाया, अब पुरस्‍कार दिया' Rashmika Mandanna के तेलंगाना गदर अवॉर्ड 2025 में बेबाक बोल

Updated on 20-03-2026 01:26 PM
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को अब तेलंगाना गदर फिल्‍म अवॉर्ड 2025 में 'बेस्‍ट एक्‍ट्रेस' का ख‍िताब मिला है। उन्‍हें यह अवॉर्ड 'द गर्लफ्रेंड' के लिए मिला है, जिसमें उन्‍होंने भूमा देवी का किरदार निभाया है। दिलचस्‍प बात ये है‍ कि जब नवंबर महीने में यह फिल्‍म रिलीज हुई थी, तब रश्‍म‍िका को सोशल मीडिया पर तेलुगू जनता ने खूब ट्रोल किया था। ऐसे में जब गुरुवार शाम रश्‍म‍िका अवॉर्ड लेने पहुंचीं तो उनकी यह टीस भी जाहिर हुई। एक्‍ट्रेस ने कहा, 'पहले लोगों ने मेरी एक्टिंग का मजाक उड़ाया और अब इस राज्य ने मुझे यह अवार्ड दिया है। मैंने बहुत लंबा सफर तय किया है।'

हैदराबाद में गुरुवार को मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले 'तेलंगाना गदर फिल्‍म पुरस्‍कार 2025' के विजेताओं को सम्‍मानित किया। इस दौरान ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इस दौरान नागा चैतन्‍य को 'तंडेल' के लिए बेस्‍ट एक्‍टर चुना गया। जबकि मेगास्‍टार चिरंजीवी को ‘एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ और कमल हासन को 'पैडी जयराज फिल्म पुरस्कार' से सम्मानित किया गया।

रश्‍म‍िका की डायलॉग डिलिवरी का भी उड़ाते थे मजाक

मंच पर 'बेस्‍ट एक्‍ट्रेस' का अवॉर्ड लेने पहुंचीं रश्‍म‍िका मंदाना की यह टीस ऐसे समय में आई है, जब मूल रूप से कन्‍नड़ एक्‍ट्रेस को बरसों तक तेलुगू दर्शकों की आलोचना और ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। सोशल मीडिया पर उनके मीम्स बनाकर ट्रोल किया जाता रहा है। उनके तेलुगू बोलने के तरीके में कमियां निकाली गईं, यहां तक कि कुछ फिल्मों में कास्ट किए जाने पर भी सवाल उठाए गए। हालांकि, वह उन्‍होंने इतने साल तक इस बारे में चुप्पी साधे रखी थी। वैसे, बीते दिनों जब तेलुगू एक्‍टर विजय देवरकोंडा से उनकी शादी हुई तो पतिदेव ने बड़े भावुक होकर फैंस से यह भी कहा कि रश्‍म‍िका अब राज्य की 'बहू' हैं, और उनका खयाल रखना।

रश्‍म‍िका बोलीं- पहले मैं आपकी बेटी थी, अब बहू बनकर खड़ी हूं

बहरहाल, जब गदर फिल्‍म अवॉर्ड 2025 के मंच पर जब रश्‍म‍िका मंदाना पहुंचीं और ट्रोलिंग का जिक्र किया, तो पूरे हॉल में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। तेलंगाना के दर्शकों को संबोधित करते हुए एक्‍ट्रेस ने कहा, 'पहले मैं आपके सामने एक बेटी के तौर पर आई थी। आज मैं आपके सामने एक बहू के तौर पर खड़ी हूं। यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।' एक्‍ट्रेस ने उगादी त्योहार के बारे में भी बात की, जो उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद पड़ा था। उन्होंने कहा, 'शादी के बाद यह मेरा पहला त्योहार था और अवार्ड समारोह में आने से पहले मैंने अपनी पूजा भी पूरी कर ली थी। यह अनुभव बहुत ही सुंदर और संतोषजनक रहा।'

रश्‍म‍िका मंदाना ने डायरेक्‍टर और मेकर्स को दिया क्रेडिट

रश्मिका मंदाना ने अपने इस सम्मान के लिए डायरेक्टर राहुल रवींद्रन, प्रोडक्शन हाउस गीता आर्ट्स और तेलंगाना सरकार का शुक्रिया अदा किया। अवॉड की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर भी एक्‍ट्रेस ने पोस्‍ट किया और लिखा कि 'भूमा देवी' का किरदार उनके दिल के 'बहुत-बहुत करीब' है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.