पहले ड्रायर और अब ये नया गिफ्ट... पीएसएल ने तो हद ही कर दी, ऐसे करोगे आईपीएल की बराबरी?
Updated on
18-04-2025 02:19 PM
नई दिल्ली:पाकिस्तान सुपर लीग में आए दिन एक से एक बड़े कारनामे हो रहे हैं। इस लीग में बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, जिसके चलते इस लीग का मजाक उड़ता है। कुछ ही दिन पहले पीएसएल में जेम्स विंस को गिफ्ट के तौर पर एक हेयर ड्रायर दिया गया था। अब इस लीग में एक और अनोखा अवॉर्ड एक खिलाड़ी को दिया गया है।
पहले ड्रायर अब ट्रिमर
पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में कराची किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले हसन अली को एक खास तोहफा मिला। उन्हें एक ट्रिमर दिया गया है। कराची किंग्स ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें टीम के सपोर्ट स्टाफ के एक सदस्य हसन को यह पुरस्कार देते हुए दिख रहे हैं।
मैच में हारी कराची किंग्स
हालांकि, कराची किंग्स यह मैच 65 रनों से हार गई। लेकिन हसन ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। इस प्रदर्शन से उन्होंने सबका दिल जीत लिया। इससे पहले, जेम्स विंस को पेशावर जाल्मी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए हेयर ड्रायर मिला था। यह पुरस्कार भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कराची किंग्स ने हसन अली को 'टॉप परफॉर्मर ऑफ़ द मैच' का अवार्ड दिया। यह अवार्ड उन्हें सर्फ एक्सेल की तरफ से दिया गया।
इस मैच के बाद हसन अली ने कहा, 'हमने शुरुआती विकेट खो दिए, साझेदारी नहीं बना पाए और दबाव बढ़ता गया। सुधार के लिए आलोचना ठीक है, लेकिन जब परिवारों को निशाना बनाया जाता है, तो इसका असर सभी पर पड़ता है। मैं समझता हूं कि सार्वजनिक शख्सियतों के तौर पर हम हमेशा जांच के दायरे में रहते हैं। हमारा काम प्रदर्शन के साथ जवाब देना है।'
आईपीएल से होती है तुलना
पीएसएल अपने अजीबोगरीब तोहफों के चलते जमकर बदनाम हो रहा है। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के ही फैन इस लीग का मजाक उड़ा रहे हैं। एक तरफ जहां आईपीएल में खिलाड़ियों को इनामों के नाम पर लाखों रुपये रोज मिलते हैं, वहीं पीएसएल का हाल बेहाल है। आईपीएल को रोज दुनियाभर करोड़ों लोग देखते हैं, वहीं पीएसएल को देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक तक मौजूद नहीं होते।
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…