खास नहीं होगा कैटरीना-विक्की के लिए पहला वैलेंटाइन डे

Updated on 04-02-2022 06:24 PM

मुंबई बालीवुड की धडकन कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के लिए यह पहला वेलेंटाइन डे होगा। यह जोडा शादी के बाद पहली बार वैलेंटाइन डे मनाएगा, लेकिन ऐसा लग रहा है कि विक्की और कैटरीना इस खास दिन पर साथ नहीं रह पाएंगे और इसके पीछे की वजह हैं सलमान खान। दरअसल, सलमान खान की अपकमिंग फिल्मटाइगर 3’ की शूटिंग इस साल जनवरी में शेड्यूल थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामले की वजह से टाल दिया गया।

 इस फिल्म के कुछ सीन की शूटिंग देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मिड फरवरी में करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर मनीष शर्मा दिल्ली की सड़कों पर कुछ एक्शन सीन फिल्माना चाहते हैं। साथ ही सलमान के कुछ सीन हिस्टोरिकल प्लेस पर फिल्माया जाएगा।टाइगर 3’ के कुछ सीन सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ शूटिंग करनी है। फिल्म टीम 12-13 फरवरी को दिल्ली के लिए रवाना हो सकती है, जबकि अपने कुछ खास एक्शन सीन के लिए 5 फरवरी से ही सलमान दिल्ली में रहेंगे। 

टाइगर 3’ के मेकर्स चाहते हैं कि प्रोडक्शन टीम शेड्यूल के दौरान कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन करे ताकि किसी तरह का खतरा हो। इसलिए एहतियात बरतते हुए शूटिंग फरवरी में करने का फैसला लिया गया है। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर बेहद संदीजा कलाकार हैं। शादी के बाद हनीमून से लौटकर ये कपल अपनी-अपनी फिल्मों की शूटिंग में जुट गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कैटरीना को शादी के बाद का पहला वैलेंटाइन डे विक्की से दूर रहकर ही मनाना पड़ेगा। मोस्ट अवेटेड फिल्मटाइगर 3’ में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। सलमान खान और इमरान हाशमी के बीच कुछ एक्टेंसिव फाइट सीन की शूटिंग की जाएगी, इसके लिए सेट पर फाइट को-ऑर्डिनेटर और एक बड़ी टीम मौजूद रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.