फिट इंडिया क्विज, फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक कदम: खेलसचिव

Updated on 13-02-2022 07:17 PM

नई दिल्ली । फिट इंडिया क्विज,जोकि भारत का पहला स्कूल स्तर का फिटनेस और स्पोर्ट्स क्विज है, को सितंबर 2021 में फिटनेस और खेल को युवाओं की जीवनशैली का एक हिस्सा बनाने और भारत के समृद्ध खेल इतिहास के बारे में जागरूकता पैदा करने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप शुरू किया गया था। केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा शुभारंभ किया, यह देशव्यापी क्विज अभी राज्य चरण (स्टेट राउंड) में  है। फिटनेस और खेल से संबंधित अपनी तरह के इस पहले क्विज के 25 जनवरी को समाप्त हुए प्रारंभिक दौर में देशभर के 13,502 स्कूलों के कुल 36,299 छात्रों ने भाग लिया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के खेल विभाग की सचिव सुजाता चतुर्वेदी ने आज नई दिल्ली में मीडिया को इस क्विज के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक संदीप प्रधान, खेल विभाग के संयुक्त सचिव अतुल सिंह और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। चतुर्वेदी ने कहा, “फिट इंडिया क्विज, फिट इंडिया मूवमेंट को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है। पहली बार आयोजित होने वाले इस फिट इंडिया क्विज का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों के बीच फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश का प्रचार करना और भारत के समृद्ध खेल इतिहास के बारे में छात्रों में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा, “फिट इंडिया क्विज भारत की आजादी के 75वें साल का जश्न मनाने के लिए केन्द्र सरकार की ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहल का हिस्सा है और इसका उद्देश्य छात्रों को फिटनेस और खेल के बारे में अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। यह सरकार द्वारा अपनी तरह की पहली और सबसे बड़ी पहल है।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.