पांच हकदार को टीम इंडिया में जगह नहीं:एशिया कप में शमी

Updated on 10-08-2022 05:01 PM

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टूर्नामेंट को टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में सबकी निगाहें टीम सिलेक्शन पर टिकी हुई थीं। टीम में लगातार फ्लॉप हो रहे आवेश खान को मौका दिया गया है। इस साल आवेश ने 13 टी-20 मैच खेले हैं और लगभग 32 की औसत से सिर्फ 11 विकेट लिए है। उनका इकॉनमी भी 9 के करीब है। वहीं, कई ऐसे खिलाड़ी रहे जो टीम में चुने जाने के हकदार थे, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। 

एशिया कप में चोट के कारण जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के साथ ओपनिंग स्पेल में मोहम्मद शमी के तौर पर अनुभवी गेंदबाज का होना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद होता। भुवनेश्वर के अलावा अर्शदीप सिंह और आवेश खान ही टीम इंडिया के स्क्वॉड में स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज हैं। हालांकि, दोनों को इंटरनेशनल क्रिकेट का अधिक अनुभव नहीं है।

अनुभवी तेज गेंदबाज की कमी इस बड़े टूर्नामेंट के दौरान डेथ ओवर्स में भारत के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। IPL 2022 में 16 मुकाबले खेलकर शमी ने 20 विकेट अपने नाम किए थे। गुजरात टाइटंस को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाने वाले शमी को टीम इंडिया में जगह ना देना चौंकाता है।

एशिया कप के लिए जो 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी गई है ईशान किशन उस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। चयनकर्ताओं का ये फैसला भी सवालों के घेरे में आ गया है। उन्हें IPL के बाद लगातार टी-20 टीम में मौके मिल रहे थे और अचानक उन्हें बाहर कर दिया गया। ईशान अपने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इस साल इस धाकड़ बल्लेबाज ने 14 टी-20 मैच खेले हैं और 430 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 89 रन रहा है। उन्होंने 3 अर्धशतकों के साथ 130.30 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

वहीं, 2022 के IPL में भी ईशान अच्छे फॉर्म में थे। उन्होंने 14 मुकाबलों में 418 रन बनाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 81 रन रहा था। ईशान की कमाल की फॉर्म को देखते हुए उन्हें एशिया कप की टीम में जगह दी जानी चाहिए थी।

संजू सैमसन को भारत के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। 2013 से 2022 तक IPL के 138 मुकाबलों में संजू 3,526 रन जड़ चुके हैं। इसके बावजूद संजू को भारत के लिए केवल 4 वनडे और 16 टी-20 मुकाबले खेलने का अवसर मिला।

संजू को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर ही टीम में ज्यादा चुना जाता रहा है। एक सीरीज में वह टीम का हिस्सा होते हैं फिर अगली ही सीराज में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। संजू स्पिन और पेस के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में मिडिल ऑर्डर में दुबई की कंडीशंस में वह बेहतर ऑप्शन साबित हो सकते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.