केंटुकी में तूफान के बाद बाढ़ का कहर, बिजली आपूर्ति ठप, बवंडर का खतरा

Updated on 02-01-2022 08:40 PM

केंटुकी अमेरिका के केंटुकी के गवर्नर एंडी बेशहियर ने राज्य में भीषण तूफान आने बाद अचानक आई बाढ़ की वजह से आपातकाल घोषित कर दिया है। तूफान से बड़े पैमाने पर संपत्तियों को नुकसान पहुंचने के साथ ही बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है। होपकिन्सविले में बवंडर उठने की आशंका भी जताई जा रही है।

तूफान से किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। इस क्षेत्र में घातक बवंडर आने के तीन सप्ताह बाद तूफान आया, जिसमें केंटुकी में 77 लोग सहित पांच राज्यों में 90 से अधिक लोग मारे गए। शनिवार दोपहर तक, केंटुकी के ज्यादातर हिस्सों में बाढ़ की चेतावनी जारी थी। पूर्वी केंटुकी सहित टेनेसी, अरकनसास, लुसियाना, मिसीसिपी और अल्बामा के कई भागों में बवंडर की आशंका पर नजर रखी जा रही है।

केंटुकी के गवर्नर कार्यालय ने बताया अचानक आई बाढ़ से राज्य के दक्षिणी एवं मध्य भागों में कई सड़कें बंद हो गईं। केंटुकी के अधिकांश हिस्सों में दिन भर भारी बारिश जारी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद अत्यधिक सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा जो आपातकालीन प्रयासों को जटिल बना सकता है। गवर्नर कार्यालय के अनुसार, राज्य के मध्य में टेलर काउंटी में एक और संभावित बवंडर का असर देखने को मिला है, जहां कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.