भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल को देखने के लिए अपनाएं ये तरीका

Updated on 10-11-2022 06:01 PM
ग्रुप 2 में शीर्ष पर रहने वाली टीम इंडिया और ग्रुप 1 में दूसरे नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान टीम के बीच आज एडिलेड के मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जो हाई वोल्टेज मैच होगा, क्योंकि जो टीम जीतेगी उसे फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ना होगा, जबकि हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट से समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि ये नॉकआउट मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक होने वाला है। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो ये तरीका अपना सकते हैं।

कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच?   

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरुवार 10 नवंबर को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच कहां खेला जाएगा?  

India vs England 2nd सेमीफाइनल मैच एडिलेड के द ओवल में खेला जाएगा।  

किस समय शुरू होगा भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच?  

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2022 का ये सेमीफाइनल मैच लोकल टाइम के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि उस समय भारत में दोपहर के 1:30 बजे होंगे। मुकाबले का टॉस लोकल टाइम के अनुसार साढ़े 6 बजे होगा और उस समय भारत में दोपहर के 1 बजे होंगे।   
 

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। यहां आपको अंग्रेजी और हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिलेगी। इसके अलावा ये भारत का मैच है तो आप इसे डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव देख सकते हैं।  

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। यहां भी अंग्रेजी और हिंदी समेत कई अन्य भारतीय भाषाओं में कमेंट्री सुनने का मजा आपको मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.