ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार का बड़ा कदम, 1 फरवरी को सेना के लिए खुलेगा खजाना, बजट में टूटेंगे सारे रेकॉर्ड!

Updated on 23-01-2026 12:39 PM
नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद सरकार देश की सेना के लिए कुछ बड़ा करने वाली है। दरअसल, 1 फरवरी को देश का केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पहला बजट होगा। 1 फरवरी को रक्षा मंत्रालय के बजट में भारी बढ़ोतरी की उम्मीद है। ईटी नाउ के अनुसार बजट में 7 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के कुल खर्च का ऐलान हो सकता है। इसमें सिर्फ हथियारों की खरीद के लिए 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रावधान हो सकता है। 'ऑपरेशन सिंदूर' में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों पर हमला किया था।

माना जा रहा है कि इस बार रक्षा मंत्रालय के बजट में 'डबल-डिजिट' यानी 10% या उससे ज्यादा की बढ़ोतरी की जा रही है। सेना के लिए हथियार खरीदने वाले कैपिटल बजट में भी ऐसी ही बढ़ोतरी की योजना है। इस बड़ी बढ़ोतरी के बाद, रक्षा बजट 7 लाख करोड़ रुपये से काफी ऊपर चला जाएगा और हथियारों की खरीद के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण कैपिटल बजट 2 लाख करोड़ रुपये से ऊपर होगा। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा होगा।

तीनों सेनाओं को मिलेगा फायदा

इस बढ़ोतरी का फायदा तीनों सेनाओं को मिलेगा, लेकिन वायु सेना (IAF) को सबसे ज्यादा फायदा होने की उम्मीद है। आने वाले वित्तीय वर्ष में एयर-टू-एयर रिफ्यूलर (हवा में ही विमानों को ईंधन भरने वाले) और एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) जैसे महत्वपूर्ण उपकरण खरीदे जा सकते हैं। AWACS रिफ्यूलर की तरह ही सेना की ताकत बढ़ाने वाला सिस्टम है। रिफ्यूलर के लिए अमेरिका और इजराइल से बात चल रही है, जबकि AWACS के लिए ब्राजील से जुड़ाव हो सकता है।

यहां हो सकती हैं बड़ी डील

  • 114 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 30 अरब यूरो का सौदा मार्च 2027 तक हो सकता है। हालांकि, इसमें अभी काफी समय लगेगा। रक्षा अधिग्रहण परिषद को इसे मंजूरी देनी होगी। इसके अध्यक्ष रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हैं। इसके बाद कीमतों पर बातचीत और विमानों में स्वदेशी पुर्जों के इस्तेमाल पर चर्चा होगी।
  • फ्रांस की कंपनी सफ्रान (Safran) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के बीच विमानों के इंजन बनाने के लिए सहयोग का भी प्रावधान होगा। यह लगभग 3 अरब यूरो का प्रोजेक्ट हो सकता है और इसके लिए कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) को प्रस्ताव भेजा जा रहा है।

पिछली बार कितना था बजट?

पिछले रक्षा बजट में कुल खर्च 6,81,210.27 करोड़ रुपये था। पिछले साल की तुलना में यह बढ़ोतरी दस प्रतिशत से कम थी। कैपिटल बजट, यानी हथियारों की खरीद के लिए, कुल बजट का 26% से ज्यादा था, जो कि 1,80,000 करोड़ रुपये था। सूत्रों के मुताबिक, नए बजट में ये आंकड़े पिछले साल के उच्च स्तरों से काफी ऊपर होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) में इस बार तगड़ी वाली गिरावट देखी गई है। एक ही सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार से करीब 10 अरब डॉलर…
 20 June 2026
नई दिल्ली: थर्मल पावर प्लांट से निकली राख ( Fly Ash ) कभी पावर प्लांट के लिए सर दर्द का सबब था। लेकिन जबसे इसका उपयोग सड़क बनाने, सीमेंट या…
 20 June 2026
नई दिल्‍ली: साफ-सुथरी ऊर्जा की ओर दुनिया का झुकाव अब एक ज्‍यादा मुश्किल और अनिश्चित दौर में पहुंच रहा है। जियोपॉलिटिकल टेंशन, सप्लाई चेन में रुकावटें और एनर्जी सिक्‍योरिटी की…
 20 June 2026
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और पैसेंजर वीकल्स की लगातार बढ़ती कीमतों के कारण बड़ी संख्या में भारतीय कंस्यूमर्स अब रीफर्बिश्ड और सेकंड हैंड सामानों की ओर रुख कर रहे हैं। मोबाइल…
 19 June 2026
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के 7 करोड़ से अधिक सदस्य UPI और ATM के जरिए अपने पीएफ अकाउंट से फंड निकाल सकेंगे। सरकारी सूत्रों ने गुरुवार को…
 19 June 2026
नई दिल्ली: नेचुरल गैस (एलएनजी) एक्‍सपोर्ट में अमेरिका ने अपनी पकड़ मजबूत की है। पश्चिम एशिया के बीच संकट के दौर में उसे ऐसा करने का मौका मिला। ग्‍लोबल मार्केट…
 19 June 2026
 पश्चिम एशिया में युद्ध पर फिलहाल विराम है। लेकिन युद्ध की वजह से हुए नकुसान की भरपायी के लिए ईरान ने होर्मुज पर टोल वसूलने का संकेत दिया है। इससे…
 19 June 2026
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के बाद भारत व्हिस्की की बिक्री में आई उछाल अब धीमी पड़ती दिख रही है। देश में विदेशी व्हिस्की की बिक्री की ग्रोथ 2025 में लगातार…
 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
Advt.