नाइट क्लब अग्निकांड के बाद गोवा में बड़ा एक्शन, मशहूर कर्लीज पब सील, सोनाली फोगाट डेथ केस में आया था नाम

Updated on 20-12-2025 01:12 PM
पणजी: गोवा में 6 दिसंबर की रात अरपोरा के नाइट क्लब में भीषण आग लगने की घटना के बाद सरकार एक्शन मोड में है। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रशन से पहले अथॉरिटीज द्वारा गहन जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के आदेश पर चल रही जांच के बाद खामियां मिलने पर मशहूर कर्लीज पब को सील कर दिया गया है। यह गोवा के मशहूर पब में शामिल है। प्रशासन के अनुसार यह कदम गोवा प्रशासन द्वारा लाइसेंसिंग, सुरक्षा मानदंडों की जांच के बाद उठाया गया है। यह पब उत्तरी गोवा बीच के किनाने पर स्थित है। शुक्रवार को कोस्टल रेगुलेटरी जोन (CRZ) अधिकारियों ने सील कर दिया। गौरतलब हो कि बिर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में आग लगने पर 25 लोगों की मौत हो गई थी।
पॉपुलर पब में मिली खामियां
अधिकारियों के अनुसार कर्लीज उत्तरी गोवा के सबसे प्रसिद्ध नाइटलाइफ वाले स्थानों में से एक माना जाता है। यहां टूरिस्ट अक्सर आते हैं। अगस्त 2022 में भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले के संबंध में पब का एक हिस्सा पहले ही गिरा दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि पहले गिराए जाने और बार-बार चेतावनी के बावजूद, प्रतिष्ठान कथित तौर पर नियामक मानदंडों का उल्लंघन करता रहा। अब CRZ अधिकारियों ने जांच के बाद सील करने का निर्णय लिया।प्रशासन ने दी कड़ी चेतावनी
CRZ के अधिकारियों के अनुसार सरकार के निर्देश पर हो रही जांच में में तट के किनारे अवैध निर्माण और सेफ्टी की जांच की जा रही है। गोवा प्रशासन ने चेतावनी दी है कि निरीक्षण जारी रहेगा और CRZ और लाइसेंसिंग मानदंडों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब हो कि गोवा में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है। यह सीजन क्रिसमस से पहले शुरू होता है जो नए साल की शुरुआत तक जारी रहता है। इस दौरान गोवा में सबसे ज्यादा टूरिस्ट जाते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.