खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की राईस मिलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

Updated on 05-09-2021 05:33 PM
रायपुर । खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में प्रदेश स्तरीय राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राईस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य में चावल उद्योग की समस्याओं और कस्टम मिलिंग में होने वाले परेशानियों के निष्पादन के लिए मंत्री भगत से आग्रह किया। इसके अलावा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ से उसना चावल नहीं खरीदने संबंधी पत्र के हवाला देते हुए राज्य सरकार की ओर से केन्द्र सरकार को आग्रह पत्र भेजने का निवेदन किया। मंत्री भगत ने बताया कि खाद्य विभाग द्वारा उसना चावल खरीदने संबंधी आग्रह पत्र प्रेषित कर दिया गया है। भगत से एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संग्रहण केन्द्रों से धान परिवहन एवं नॉन में चावल परिवहन पर एसओआर दर पर स्वीकृत हमाली का भुगतान में विलंब, कस्टम मिलिंग एवं परिवहन संबंधी एग्रीमेंट को अलग-अलग करने, खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 के बचत मिलिंग अनुबंधों को निरस्त करने एवं अनुबंधों में बचत धान की मात्रा में लगने वाली पेनाल्टी को माफ करने संबंधी विभिन्न मांगों के लिए आग्रह किया। मंत्री भगत ने कहा कि धान खरीदी, केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित नीतियों के आधार पर किया जाता है। उन्होंने मिलर्स की समस्याओं को समुचित समाधान का आश्वासन दिया। 
बैठक में खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा, विशेष सचिव मनोज सोनी, मार्कफेड की प्रबंध संचालक श्रीमती किरण कौशल, नॉन के प्रबंध संचालक श्री निरंजन दास और वेयर हाऊस के एम.डी. अभिनव अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा, महामंत्री प्रमोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश सोमानी सहित रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, नवापारा, भाटापारा, बलौदाबाजार व अन्य जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.