फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री बोले- नेपाल के साथ फाइनल आसान नहीं होगा, करना होगा श्रेष्ठ प्रदर्शन

Updated on 16-10-2021 08:22 PM

माले भारत के लिए नेपाल के खिलाफ सैफ चैंपियनशिप फुटबॉल का फाइनल आसान नहीं होगा यह कहना है भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का उन्होंने कहा है कि उनकी टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। छेत्री कहा कि नेपाल सर्वश्रेष्ठ टीम है जो अटैक और डिफेंस के मामले में बहुत शानदार है।

 छेत्री ने नेपाल के खिलाफ आगामी रविवार को सैफ चैंपियनशिप फाइनल से पहले कहा कि बेशक नेपाल की टीम में अली अशफाक जैसे लाजवाब खिलाड़ी हों, लेकिन जहां तक आक्रमण और बचाव का सवाल है, वह इसमें बहुत अच्छी है। वह इस चैंपियनशिप में एक सर्वश्रेष्ठ टीम रही है।

 उसके खिलाड़ी एक टीम के रूप में लड़ते हैं। छेत्री बोले- हमने सितंबर से अब तक उसके साथ तीन बार खेले हैं और वह एक मजबूत टीम है। फाइनल आसान नहीं होने वाला है, लेकिन हम भी मैच दर मैच बेहतर से बेहतर होते गए हैं, पर इसमें कोई दोराय नहीं है कि फाइनल में हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हमने चैंपियनशिप के अपने पाचों मैचों में बहुत अच्छा किया, लेकिन अभी काम खत्म नहीं हुआ है। अब इसे खत्म करने का समय गया है।


कप्तान ने साथी स्ट्राइकर मनवीर सिंह के बारे में कहा कि वह बहुत प्रतिभाशाली और शानदार खिलाड़ी हैं। वह शिविर में हमारे द्वारा की जाने वाली हर परीक्षा में सफल होते हैं, चाहे बात ताकत की हो, स्टैमिना की या गति की। वह एक मशीन हैं। अपने क्लब और राष्ट्रीय टीम में उनकी अलग-अलग भूमिकाएं हैं और वह इसके लिए समायोजित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 उन्हें अनुकूलन करना सीखना होगा और उन्हें इसे स्वयं करने की आवश्यकता है। वह स्ट्राइकर के अलावा डिफेंडर की भूमिका निभाते हैं। वह हमारी टीम के लिए बहुत उपयोगी हैं। छेत्री ने इसके अलावा शिविर में खिलाड़यों का हौसला बढ़ाने के लिए सीनियर खिलाड़यों की प्रशंसा की, अंतरराष्ट्रीय गोल के मामले में खुद के ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले से आगे निकलने, उम्मीदों पर खरे उतरने और अन्य कई विषयों पर बातचीत की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.