आईपीएल के 2022 सत्र के लिए लखनऊ ने राहुल, अहमदाबाद ने पांड्या को बनाया कप्तान

Updated on 22-01-2022 06:59 PM

मुम्बई आईपीएल के 2022 सत्र के लिए शामिल दो नई टीमों लखनऊ और अहमदाबाद ने अपने-अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है। आईपीएल के इस सत्र में आठ की जगह दस टीमें भाग ले रही हैं। लखनऊ ने जहां लोकेश राहुल को कप्तान बनाया है वहीं अहमदाबाद ने हार्दिक पांड्या को टीम की कमाना सौंपी है। आठ टीमों को अपने चार चार खिलाड़ी रिटेन (बरकरार रखने) की इजाजत दी गई थी जबकि दोनों नई टीमों के लिए तीन तीन खिलाड़ियों से करार की अनुमति थी।

 लखनऊ की टीम ने राहुल को कप्तान बनाने के अलावा मार्कस स्टॉइनिस और लेग स्पिनररवि बिश्नोई को शामिल किया है। राहुल को 17 करोड़ में खरीदा गया जबकि मार्कस स्टॉइनिसक को  9.2 करोड़ और रवि बिश्नोई पर 4 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। लखनऊ  टीम के नामों की घोषणा स्वयं टीम मालिक संजीव गोयनका की। उन्होंने इस दौरान राहुल की काफी तारीफ भी की। कुल 30.2 करोड़  रुपये इन तीन  खिलाड़ियों के लिए इन टीम ने लगाये हैं।

वहीं अहमदाबाद ने हार्दिक के अलावा  राशिद खान और शुभमन गिल  को शामिल किया है। इसके लिए टीम ने कुल 38 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। हार्दिक पर 15 करोड़ खर्च किये गये। राशिद को भी इतनी ही रकम देकर जोड़ा गया जबकि शुभमन के लिए आठ करोड़ खर्च किये गये हैं।

आईपीएल के अगले सत्र के लिए मेगा नीलामी अगले माह 12 और 13 फरवरी को होगी। अभी यह तय नहीं हुआ है कि नीलामी बेंगलूर में होगी या कहीं और आयोजित की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.