28 दिनों में पहली बार 'भूल भुलैया 3' लाखों में सिमटी, 'सिंघम अगेन' को सिनेमा लवर्स डे से उम्मीदें
Updated on
29-11-2024 04:20 PM
बॉक्स ऑफिस की छाई मायूसी को जहां 'पुष्पा 2: द रूल' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है, वहीं 29 नवंबर को नेशनल सिनेमा लवर्स डे के कारण टिकट खिड़कियों पर थोड़ी रौनक छाने वाली है। वैसे भी 30 नवंबर से अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की एक्शन फिल्म के टिकटों की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है। ऐसे में सारी आस 5 दिसंबर से है, जब पुष्पाराज का जादू छाएगा। लेकिन इस बीच गुरुवार को 'सिंघम अगेन' की हालत जस की तस बनी हुई है। जबकि कार्तिक आर्यन की फिल्म 28वें दिन पहली बार लाखों में सिमटकर रह गई है।
दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए एक बार फिर शुक्रवार को 'सिनेमा लवर्स डे' मनाया जा रहा है। ऐसे में मल्टीप्लेक्सेज में 99 रुपये में टिकट मिल रहे हैं। इस ऑफर का फायदा दिवाली पर रिलीज हुई चार हफ्ते पुरानी दोनों फिल्मों को मिलने वाला है। शुक्रवार के लिए जहां 'सिंघम अगेन' के 26000 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई है, वहीं कार्तिक की 'भूल भुलैया 3' के लिए 35000 टिकट बिके हैं।
'सिंघम अगेन' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28
sacnilk के मुताबिक, अजय देवगन की मल्टीस्टारर 'सिंघम अगेन' ने चौथे हफ्ते के आखिरी दिन गुरुवार को 55 लाख रुपये की कमाई की है। एक दिन पहले बुधवार को भी इतनी ही कमाई हुई थी। 28 दिनों में देश में अब रोहित शेट्टी की इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 242.60 करोड़ रुपये है।
'सिंघम अगेन' का चौथा हफ्ता और वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'सिंघम अगेन' का बजट 375 करोड़ रुपये है और यह अपने भारी-भरकम लागत के कारण फ्लॉप हो चुकी है। चौथे हफ्ते में इसने महज 6.45 करोड़ रुपये का कुल कारोबार किया है, जो तीसरे हफ्ते के 15.65 करोड़ के मुकाबले -58.79% कम है। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन भी 28 दिनों में 366.10 रुपये ही है। इसमें से विदेशों में सिर्फ 75 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई है।
'भूल भुलैया 3' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 28
कार्तिक आर्यन की सुपरहिट हो चुकी 'भूल भुलैया 3' भी अब थकने लगी है। गुरुवार को रिलीज के बाद पहली बार यह करोड़ में कमाई करने से चूक गई है। 28वें दिन इसने 90 लाख रुपये कमाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 251.00 करोड़ रुपये है। यानी 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 101 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा लिया है।
'भूल भुलैया 3' वर्ल्डवाइड कलेक्शन, अभी दूर है 400 करोड़
'सिंघम अगेन' की तरह अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया 3' की कमाई भी चौथे हफ्ते में खूब गिरी है। फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 23.35 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। लेकिन चौथे हफ्ते में यह -51.18% घटकर 11.40 करोड़ रुपये रह गई। इस हॉरर कॉमेडी का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेकशन 378 करोड़ रुपये है। यह 400 करोड़ क्लब में एंट्री से अभी भी 22 करोड़ पीछे है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…