दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए कोच राहुल द्रविड़ ने हनुमा बिहारी के रुप में ढूंढा टीम का संकटमोचक

Updated on 11-12-2021 09:15 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम को इसी माह 3 टेस्ट सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। पहले सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होनी थी।लेकिन दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ने के कारण 9 दिन के लिए टाल दिया गया।अब टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से सेंचुरियन में होगा।

लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले दिग्गज खिलाड़ियों के हालिया फॉर्म ने भारतीय टीम मैनेजमेंट की परेशानी बढ़ा रखी है।खासकर चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के प्रदर्शन ने, यह दोनों बीते कई सालों से मिडिल ऑर्डर में भारतीय बल्लेबाजी की अहम कड़ी हैं।लेकिन बीते साल भर से दोनों बल्लेबाज खुद रनों के लिए जूझ रहे हैं।इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दौरे पर यह टीम इंडिया की सबसे बड़ी परेशानी बन सकती है।हालांकि, कोच राहुल द्रविड़ ने इसका हल ढूंढ लिया है।

द्रविड़ पहले से ही जानते थे, कि दक्षिण अफ्रीका दौरा आसान नहीं रहने वाला है। वहां की उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों को हमेशा से मुश्किल आती हैं, ऊपर से रहाणे, पुजारा और कप्तान विराट कोहली भी पूरी तरह रंग में नहीं हैं। यह देखकर उन्होंने हनुमा विहारी को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में मौका देने के बजाए इंडिया- टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भेजने का फैसला किया, और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए मौका दिया। इसके पीछे कोच राहुल की सोच साफ थी वहां चाहते थे कि विहारी टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका की कंडीशंस और पिच के मिजाज से अच्छे से वाकिफ हो जाएं।

वहीं, श्रेयस को भी टेस्ट खेलने का मौका मिल जाए और दोनों ही बातें टीम इंडिया के हक में गईं। क्योंकि हनुमा विहारी ने भी दक्षिण अफ्रीका में अच्छी बल्लेबाजी की और श्रेयस ने भी पहली टेस्ट सीरीज में शतक और अर्धशतक जड़कर मिडिल ऑर्डर के लिए एक विकल्प और मुहैया करा दिया।इसकारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चुना भी गया है।द्रविड़ के हेड कोच बनने के बाद से ही योजना में बदलाव आया है।वहां किसी भी अहम सीरीज और टूर्नामेंट से पहले इंडिया- टीम को उस देश के दौरे पर भेजने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। इंडिया- का हालिया दक्षिण अफ्रीका दौरा भी इसी रणनीति का हिस्सा था।

अब .अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पुजारा और रहाणे अगर रन बनाने में नाकाम भी होते हैं,तब हनुमा विहारी टीम के संकटमोचक बन सकते हैं।उन्होंने इंडिया- टीम के हालिया साउथ अफ्रीका दौरे पर इस साबित भी किया है। दक्षिण अफ्रीका- के खिलाफ अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज जरूर ड्रॉ पर खत्म हुई।लेकिन हनुमा बल्ले से चमके।

उन्होंने इंडिया- के लिए सबसे ज्यादा 227 रन बनाए।हनुमा ने 5 पारियों में 3 अर्धशतक ठोके और दो बार नाबाद रहे।हनुमा विहारी का हालिया प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि वहां दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हैं और कोच द्रविड़ ने जिस रणनीति के तहत उन्हें इंडिया- टीम के साथ भेजा था।वहां सफल रही।अब टीम मैनेजमेंट को यह तय करना है कि विहारी का टेस्ट सीरीज में कैसे और कहां इस्तेमाल किया जाए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.