इस कारण हर्षल को आरसीबी ने नहीं किया था रिटेन

Updated on 14-02-2022 08:45 PM

बेंगलुरु उभरते हुए ऑलराउंडर हर्षल पटेल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 वें सत्र के लिए हुई नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने 10.75 करोड़ रुपये की अच्छी खासी रकम देकर खरीदा है। अब हर्षल ने खुलासा किया है कि आरसीबी ने क्यों उन्हें रीटेन नहीं किया था। हर्षल के अनुसार दूसरे दिन की नीलामी से पहले आरसीबी की ओर से कहा गया कि अगर वे मझे रीटेन करते तो छह करोड़ ही दे पाते क्योंकि चौथे खिलाड़ी होने के कारण हमारे पर्स से 9 करोड़ कट जाते। वहीं हम ऐसा नहीं करना चाहते और चाहते हैं कि आप यह पैसे कमा लें।

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2010 में भी हर्षल को खरीदा था। हर्षल को बैंगलोर ने 2012 में चुना था। वह 2017 तक आईपीएल के साथ रहे और इसके बाद 2018 में वह दिल्ली की टीम के साथ जुड़ गए थे। बैंगलोर के साथ दोबारा जुड़ने की बात पर उन्होंने कहा, 'जब उन्होंने मुझे दिल्ली से दोबारा ट्रेड किया तो उन्होंने मुझे वह मौका और जिम्मेदारी दी जिसे पूरा करने की मैं उम्मीद नहीं कर रहा था। उन्होंने मेरा साथ दी।

मुझमें कुछ देखा और यह सब बहुत मायने रखता है। कीमत बेशक काफी ज्यादा है और इसके साथ ही जिस तरह से उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया वह मेरे लिए काफी मायने रखता है।' नीलामी के दौरान हर्षल पर तेजी से बोली लगनी शुरु हो गयी। पहले पहले आरसीबी ने उसपर बोली लगायी , इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स भी इसमें उतर गयी हालांकि बाद में सुपरकिंग्स हट गयी। अंत में हर्षल को 10.75 करोड़ रुपये मिले।

हर्षल का पिछले आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन रहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.