'जबरन बीफ ख‍िला रहे', मलयाली एक्टर शियास और अनुमोल का वीडियो, सोशल मीडिया पर खूब हो रही थू-थू

Updated on 15-04-2026 01:15 PM
'बिग बॉस मलयालम' के सीजन 1 से घर-घर में मशहूर हुए मलयालम एक्टर और मॉडल शियास करीम का एक वीडियो इस वक्त लोगों के निशाने पर है। इस वीडियो पर बवाल मचा हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के साथ दिख रहे हैं और बीफ खाने को लेकर बातें कर रहे हैं। बताया जाता है कि शियास और अनुमोल अच्छे दोस्त हैं। वहीं ये भी बता दें कि अनुमोल, 'बिग बॉस मलयालम' सीजन 7 की विनर रही है।

अब दोनों के इस वीडियो को देखकर लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। इस क्लिप में शियास करीम, अनुमोल अनुकुट्टी से बीफ खाने को कहते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो किसी वेडिंग रिसेप्शन का बताया जा रहा है, जिसमें शियास अनुमोल को जबरन बीफ खाने के लिए फोर्स करते दिख रहे हैं।

अनुकुट्टी इसके लिए इनकार कर रही हैं

हालांकि, इस वीडियो में ये भी नजर आ रहा है कि अनुकुट्टी इसके लिए इनकार कर रही हैं और वो कहती हैं कि डाइट पर हैं। इसके बाद शियास उनसे मजाक में एक और अजीब सवाल करते हैं और पूछते हैं- क्या वो बीजेपी की फॉलोअर हैं? अब जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया, लोगों ने जमकर अपना गुस्सा निकाला है। लोग शियास करीम की काफी आलोचना कर रहे हैं।

लोगों ने शेयर किया उनका पुराना वीडियो

वीडियो पर कॉमेंट करते हुए कुछ ने कहा है कि अनुमोल अनुकुट्टी खुद बीफ खाती हैं। लोगों ने कहा है कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें एक्ट्रेस अपने दोस्तों को बीफ सर्व करती दिखी थीं। वहीं ज्यादातर लोग इस वक्त शियास करीम पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। हालांकि, एक यूजर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'केरल में बीफ स्टेट स्पॉन्सर्ड है इसलिए इतना भड़कने की कोई जरूरत ही नहीं है।' एक अन्य ने कहा- केरल में रहने वाले 70-80% हिंदू बिना कुछ सोचे-समझे बीफ खाते हैं।

भड़के यूजर्स बोले- उनके खाने में भी पोर्क डाल देना चाहिए

वहीं एक्टर पर अपनी भड़ास निकाल रहे एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, 'अगर वह इस तरह जबरदस्ती कर रहे हैं तो किसी को उनके खाने में भी पोर्क डाल देना चाहिए, कोईजो चाहे वो खाए, किसी से जबरदस्ती क्यों करना खाने के लिए।'

रेप और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हुए थे शियास

हालांकि, सोशल मीडिया पर मचे बवाल के बाद भी अब तक अनुमोल और शियास दोनों में से किसी ने इस मामले पर कुछ भी नहीं कहा है। हालांकि, इससे पहले भी शियास करीम तब सुर्खियों में रहे जब 2023 में रेप और धोखाधड़ी के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बताते चलें कि कोची में शियास के जिम में ट्रेनर के रूप में काम करने वाली एक महिला ने उनपर संगीन आरोप लगाए थे। इस आरोप में उन्होंने कहा था कि शियास ने 2021 से एक्टर ने शादी का वादा करने के बाद कई बार उनका यौन शोषण किया। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत ठहराया है और गिरफ्तारी के बाद एक्टर को जमानत मिल गई ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.