ईरान में खामेनेई के लिए लड़ रही क‍िलर विदेशी मिलिशिया, ईरानी सुरक्षाबलों ने आदेश मानने से किया इनकार

Updated on 15-01-2026 01:36 PM
तेहरान: ईरान में बीते साल दिसम्बर के आखिरी महीने में महंगाई के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शन अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ आंदोलन में बदल गए हैं। ईरान में लोग सड़कों पर उतरकर खुलेआम इस्लामिक शासन के खात्मे की मांग कर रहे हैं। खामेनेई के नेतृत्व वाले शासन ने विरोध प्रदर्शनों को कुचलने के लिए बेहद क्रूर रवैया अपनाया है। इन प्रदर्शनों में अब तक 2600 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और 20000 से अधिक को गिरफ्तार थी। खास बात है कि मरने वालों की संख्या इस सप्ताह की शुरुआत में सोमवार तक लगभग 600 थी, वह मंगलवार को 2200 के पार हो गई। बुधवार को 2600 के ऊपर थी।

लंदन स्थित ईरान इंटरनेशनल और अमेरिकी स्थित CBS न्यूज ने सूत्रों के हवाले से मरने वालों का आंकड़ा 12000 के लगभग बताया है। कुछ रिपोर्ट में यह संख्या 20,000 बताई गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर 3 दिनों में ईरानी शासन ने कैसा दमन चक्र चलाया जिसमें हजारों लोग मारे गए।

ईरानी सुरक्षाबल नहीं मान रहे आदेश

इस बीच कुछ ऐसी रिपोर्टें सामने आई हैं जिसमें कहा गया है कि पड़ोसी इराक से शिया मिलिशिया की ईरान में एंट्री हुई है। माना जाता है कि इस मिलिशिया का ईरान में हिंसा में बढ़ोतरी से कनेक्शन है। इस बीच कुर्दिश मानवाधिकार समूह हेंगाओ ऑर्गनाइजेशन फॉर ह्यूमन राइट्स ने बताया है कि हाल के दिनों में कुछ सरकारी बलों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। समूह ने दावा किया कि बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ईरान की सड़कों पर इराकी मिलिशिया

ईरानी विपक्षी नेता मेहदी रजा ने द मीडिया लाइन को ईरान के अंदर मौजूद सूत्रों के हवाले से बताया कि इराकी मिलिशिया को सरकारी मुख्यालयों की सुरक्षा में तैनात किया गया है। ईरानी पत्रकार नेजात बहरामी ने 12 जनवरी को एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें हिजबुल्लाह और पुराने सीरियाई झंडे के साथ एक भीड़ देखी गई। बहरामी ने दावा किया कि ये हिजबुल्लाह और हशद अल-शाबी के आतंकवादी थे, जो ईरान जाकर खामेनेई शासन की मदद के लिए अपनी तैयारी की घोषणा कर रहे थे।

एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस ऐक्टिव

ईरान में प्रदर्शनकारियों की मौत में अचानक बढ़ोतरी का संबंध इसी इराकी मिलिशिया से हो सकता है, जिसे खामेनेई की मदद के लिए सड़कों पर तैनात किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि खामेनेई ने एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस को एक्टिव कर दिया है और कताइब हिजबुल्लाह, हरकत हिजबुल्लाह, बदर और कताइब सैयद अल-शुहादा जैसे मिलिशिया समूह के सदस्य ईरान में घुस गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.