रविंद्र जडेजा को भूल जाइए, यहां तो अश्विन अकेले कर देंगे ऑस्ट्रेलिया को बर्बाद, ऐसा है धाकड़ रिकॉर्ड

Updated on 28-02-2023 08:13 PM
इंदौर: रविचंद्रन अश्विन के होलकर स्टेडियम में टेस्ट मैचों में शानदार रेकॉर्ड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद जोखिम भरे स्वीप शॉट खेलने की अपनी रणनीति पर पुन: विचार कर सकते हैं। इस रणनीति के चलते पहले दो मैचों में मेहमान टीम को हार का सामना करना पड़ा था। अश्विन ने इस मैदान पर दो टेस्ट मैच में 12.5 रन प्रति विकेट के प्रभावशाली औसत से 18 विकेट लिए हैं।
    दिल्ली में अपनी दूसरी पारी में घुटने टेकने के एक हफ्ते बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित समय से पहले ही नेट सेशन के लिए पहुंच गई। बॉर्डर-गावसकर ट्रोफी दोबारा जीतने का मौका गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सोमवार को अपने तीन घंटे से अधिक के ट्रेनिंग सेशन में अपनी गलतियों से सीखने के लिए उत्सुक नजर आई। गेंद को स्वीप करने के बजाय स्टीव स्मिथ और उनकी टीम ने मुख्य रूप से स्पिनरों के खिलाफ आगे बढ़कर शॉट खेलने के अलावा फ्रंट फुट डिफेंस का प्रयास किया।

    स्मिथ, ख्वाजा दिखे चिंतित
    स्मिथ और उस्मान ख्वाजा नेट पर सबसे पहले आए और नाथन लियोन तथा मैथ्यू कुनेमान के खिलाफ एक घंटे से अधिक समय तक बल्लेबाजी की। लियोन ने ख्वाजा और स्मिथ दोनों को परेशान किया जबकि दोनों अपने डिफेंस को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध दिखे। अधिकांश बड़े शॉट अनुभवहीन कुनेमान पर खेले गए। सभी बल्लेबाजों के प्रैक्टिस करने के बाद स्मिथ और ख्वाजा दोबारा नेट पर लौटे। ख्वाजा के अलावा स्वीप का अभ्यास करने वाले अन्य बल्लेबाज एलेक्स कैरी थे जो एक ही तरह का शॉट खेलते हुए चार बार आउट हो चुके हैं। मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी और लेग स्पिनर मिचेल स्वेपसन का सामना किया जो अपने बच्चे के जन्म के बाद टीम के साथ फिर से जुड़ गए हैं।
    खेल सकते हैं कैमरुन ग्रीन
    अंगुली में चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तीसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में नियमित कप्तान पैट कमिंस की जगह लेंगे जो ऑस्ट्रेलिया में अपनी बीमार मां के साथ हैं। स्टार्क ने कैमरुन ग्रीन को करीब एक घंटे तक गेंदबाजी की और अच्छी गति हासिल की। लांस मॉरिस ने उनके साथ गेंदबाजी की और ग्रीन को कई मौकों पर अपनी गति और मूवमेंट से छकाया। सेशन में बाद में गेंदबाजी करने वाले ग्रीन अंगुली की चोट के कारण पहले दो टेस्ट से बाहर रहने के बाद सीरीज में अपना पहला टेस्ट खेलने की तैयारी कर रहे हैं। कमिंस और डेविड वॉर्नर के बाहर होने के बाद ग्रीन और स्टार्क उनकी जगह लेने के लिए स्वाभाविक विकल्प हैं।

    खेलने को तैयार स्टार्क
    ऑस्ट्रेलिया के सीनियर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोट से अब तक शत प्रतिशत नहीं उबरे हैं लेकिन तीसरे टेस्ट में प्रभाव छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं। हालांकि कुछ समय तक थोड़ा असहज रहूंगा। गेंद हाथ से अच्छी तरह से निकल रही है और मैं पूरी जान लगाकर गेंदबाजी कर रहा हूं। यह पहला टेस्ट नहीं है जो मैं थोड़ा असहज होने के बावजूद खेलूंगा। अगर मैं शत प्रतिशत फिट होने पर ही खेलता तो मैं पांच से 10 टेस्ट ही खेल पाता।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.