बांग्लादेश में पूर्व PM जिया का बैंक अकाउंट अनफ्रीज होगा:17 साल से था ब्लॉक

Updated on 20-08-2024 03:36 PM

बांग्लादेश में विपक्षी नेता और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का बैंक अकाउंट पर लगी रोक हटा दी गई है। राष्ट्रीय राजस्व बोर्ड (NBR) ने सोमवार (19 अगस्त) को जिया के बैंक अकाउंट अनफ्रीज करने का फैसला किया। उनके बैंक खातों पर 17 साल से रोक लगी हुई है। अकाउंट कब अनफ्रीज होगा इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

NBR के सेंट्रल इंटेलिजेंस सेल ने अगस्त 2007 में खालिदा जिया के खातों को फ्रीज करने का आदेश दिया था। तब से उनके खाते ब्लॉक हैं। BNP ने कई बार उनके खाते खोलने की मांग की है। शेख हसीना के सत्ता से बाहर होने के बाद यह फैसला किया गया है।

बांग्ला अखबार डेली स्टार के मुताबिक, NBR ने कहा कि खालिदा जिया के खिलाफ कोई जांच का मामला नहीं है, इसलिए बैंकों को उनके सभी खातों को अनफ्रीज करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले, हसीना के 5 अगस्त को देश छोड़ने के बाद खालिदा को जेल से रिहा कर दिया गया था। उनको 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में 17 साल जेल की सजा सुनाई गई थी।

शेख हसीना के खिलाफ इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल में केस दर्ज
शेख हसीना की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके 26 मंत्रियों के खिलाफ नरसंहार और मानवता के खिलाफ अपराध की शिकायत दर्ज की गई।

शिकायतकर्ता का नाम मोहम्मद अबुल हसन है। अबुल हसन के बेटे शहरयार हसन अल्वी की छात्र आंदोलनों के दौरान मौत हो गई थी। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने कहा है कि वह हसीना की सरकार के खिलाफ छात्रों के आंदोलन में हुई हत्याओं के लिए केस चलाएगी।

हसीना पर 2 दिन में 3 केस दर्ज, हत्या और अपहरण का भी मुकदमा
शेख हसीना पर 2 दिन में 3 केस दायर किए गए हैं। इससे पहले 13 अगस्त को हसीना पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरक्षण विरोधी आंदोलन के दौरान 19 जुलाई को पुलिस फायरिंग में एक दुकानदार अबु सैयद की मौत हो गई थी। इसमें हसीना के साथ 6 और लोगों को आरोपी बनाया गया।

हसीना पर बुधवार को अपहरण का केस दर्ज हुआ। सुप्रीम कोर्ट के वकील सोहैल राणा ने कहा कि हसीना के इशारे पर 2015 में रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) के जवानों ने उसका अपहरण कर लिया था। इस मामले में हसीना के साथ 5 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.