दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न के निधन पर पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दुखी

Updated on 05-03-2022 09:13 PM

मुंबई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न के साथ क्रिकेट के दिनों में उनके साथ बिताए गए पुराने पल को यादकर भावुक हो गए। पोंटिंग ने कहा कि मैं इनदिनों निशब्द हूं। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड के विला में शुक्रवार को निधन हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक वॉर्न का निधन हार्ट अटैक से हुआ है।

 52 वर्षीय वॉर्न क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमेंटेटर के रूप में सक्रिय रहे। पोंटिंग और शेन वॉर्न ने एक साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेली। दोनों ने अपने दम पर कई मैचों में ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई। पोटिंग ने शेन वॉर्न के निधन की खबर सुनकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं पहली बार 15 साल की उम्र में अकादमी में मिला था। उन्होंने मुझे मेरा निकनेम दिया था। हम एक साल से ज्यादा समय तक टीम में एक साथ रहे।

अपनी फिरकी से दुनियाभर के बल्लेबाजों को नचाने वाले वॉर्न की असामयिक निधन पर पूरी दुनिया हतप्रभ है। कुछ दिनों पहले ही वे मैच के दौरान मैदान पर दिखे थे। सचिन तेंदुलकर से लेकर ब्रायन लारा तक ने उनकी मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। विक्टोरिया सरकार की ओर से वॉर्न परिवार को राजकीय सम्मान दिए जाने जाने का ऑफर दिया गया है।

पोंटिंग ने वॉर्न के साथ पुराने दिनों की तस्वीर शेयर कर लिखा, मैंने अब तक के महान गेंदबाज के साथ या उनके खिलाफ खेला हूं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे किंग। मेरी संवेदना केथ, ब्रिजेट, जेसन, ब्रूक, जैक्सन और समर के साथ है। शेन वॉर्न की कुल संपत्ति लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी 381.86 करोड़ रुपये की थी। वॉर्न ने ये कमाई क्रिकेट खेलने, कॉमेंट्री और विज्ञापनों के अलावा अन्य स्रोतों से अर्जित की थी। 52 वर्षीय यह गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई टीम का कप्तान तब नहीं बन सका, लेकिन उप कप्तानी की भूमिका में जरूर दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.