पूर्व कप्तान बोली, मिताली और झूलन ने साबित किया उम्र सिर्फ एक संख्या

Updated on 28-09-2021 09:40 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने कहा है कि एकदिवसीय और टेस्ट टीम की कप्तान मिताली राज अभी भी भारतीय टीम की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है, इसलिए स्ट्राइक रेट के लिए उसकी आलोचना नहीं की जानी चाहिये। शांता ने कहा, ‘वह भारत की सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है और अब भी सर्वश्रेष्ठ है। उसे पता है कि तेजी से रन बनाने हैं और अगर दूसरे छोर पर विकेट गिर रहे हैं तो स्ट्राइक रेट का कोई मतलब नहीं रहता। वह इंग्लैंड में अच्छा खेली और ऑस्ट्रेलिया के साथ श्रृंखला में भी उसकी बल्लेबाजी सबसे अच्छी रही।'


उन्होंने कहा, ‘ तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। मिताली ओर झूलन ने अच्छा प्रदर्शन करके दिखा दिया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।' मिताली ने श्रृंखला के पहले मैच में लगातार पांचवां अर्धशतक लगाया था पर भारतीय टीम यह मैच हार गयी थी। शांता ने कहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा था उन्होंने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम से अंतिम समय तक संघर्ष किया। दूसरे मैच में भारतीय टीम एक रोमांचक मुकाबले में जीत के करीब पहुंचकर भी हार गयी पर तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने दो विकेट से शानदार जीत दर्ज की।


शांता के अनुसार भारतीय टीम को अपना क्षेत्ररक्षण ठीक करना होगा। इसके साथ ही अन्य खिलाड़ियों को भी अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। उन्होंने टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस पर भी सवाल उठाए क्योंकि अंगूठे की चोट के कारण वह श्रृंखला से बाहर हो गईं है। उन्होंने कहा, ‘वह हंड्रेड टूर्नामेंट से ही चोटिल होकर आई थी, इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भी चोटिल हो गई थी, अगर वह इसी प्रकार बार बार चोटिल होती है तो फिर उसे विदेशी लीग में खेलने से बचना चाहिए और भारत की ओर से खेलने को प्राथमिकता देनी चाहिए।'


शांता ने कहा, ‘बीसीसीआई आस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण दौरों से पहले खिलाड़ियों को लीग में खेलने से रोक सकता है।' पूर्व भारतीय कप्तान शांता को सलामी बल्लेबाजों शैफाली और स्मृति मंधाना से प्रदर्शन में अधिक निरंतरता की उम्मीद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.