ऐश्वर्या राय को अपनी बायोपिक में देखना चाहती थीं पूर्व सीएम स्व. जयललिता

Updated on 15-09-2021 08:28 PM
मुंबई । कंगना रनौत को थलाइवी फिल्म के लिए लगातार तारीफें मिल रही हैं। खासकर फिल्म में उनकी एक्टिंग को सराहा जा रहा है। फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता जयललिता की बायोपिक है। बहुत कम लोग जानते हैं कि खुद जयललिता अपना किरदार निभाते ऐश्वर्या राय को देखना चाहती थीं। वेटरन एक्ट्रेस सिमि गरेवाल थलाइवी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। फिल्म देखने के बाद उन्होंने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी और इस बात का भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘हालांकि, मैं कंगना रनौत की टिप्पणी पर सहमत नहीं होती हूं। लेकिन मैं उनकी एक्टिंग टैलेंट को हमेशा सपोर्ट करती हूं। थलाइवी में उन्होंने दिल और जान लगाकर काम किया है। जया जी चाहती थीं कि ऐश्वर्या राय उनका किरदार निभाएं लेकिन मुझे लगता है कि वो कंगना रनौत को देखकर बेहद खुश होतीं और उनकी तारीफ करतीं। 
  साथ ही उन्होंने ये भी लिखा है कि फिल्म में जया के बचपन को छोड़ दिया गया है। काश उन्होंने ऐसा नहीं किया होता तो जयललिता की कहानी का और अधिक प्रभाव पड़ता लेकिन ये मेरे विचार हैं। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा मधु, प्रकाश राज, जिशू सेन गुप्ता, भाग्यश्री और पूर्णा मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी बहुत ही अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और उम्मीद की जा रही है ये जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध होगी। थालावी के अलावा भी कंगना रनौत के पास कई इंटरस्टेटिंग प्रोजेक्ट्स हैं। कंगना फिलहाल एक्शन फिल्म धाकड़ कर रही हैं जिसमें वो अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वो तेजस में भी काम कर रही हैं। इस फिल्म में वो एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते हुए दिखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.