पूर्व कोच रमन ने दी महिला क्रिकेट टीम को यह सलाह

Updated on 07-10-2021 08:22 PM

नई दिल्ली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन ने कहा है कि एकदिवसीय क्रिकेट में टीम लगातार 250 रन से रन तभी बना सकती है जब हर मैच में खिलाड़ी इतने रन बनाने का लक्ष्य लेकर उतरे। रमन ने कहा कि अपने खराब दिन पर भी टीम को यह लक्ष्य रखना होगा तभी इसे हासिल किया जा सकता है। इतने अधिक रन बनाने का इरादा हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को दबाव में आते हुए बल्लेबाजी करनी होगी। गौरतलब है कि हाल ही में नये कोच रमेश पोवार सहित टीम प्रबंधन ने एकदिवसीय में लगातार 250 रन से अधिक का स्कोर बनाने का लक्ष्य रखा था।


रमन ने टीम से कहा, ‘इस इरादे के साथ क्रीज पर उतरो कि यदि हम सामान्य क्रिकेट भी खेलते हैं तब भी 250 से 260 रन जरूर बनाएंगे।' इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि विकेटों के बीच दौड़ में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘आप इसके लिए केवल बड़े शॉट खेलकर रन जुटाने पर ही निर्भर नहीं रह सकते। उन्हें विकेटों के बीच दौड़ में सुधार करने की जरूरत है। जहां तक विकेटों के बीच दौड़ का सवाल है तो उसको लेकर मानसिकता बदलने की जरूरत है।' साथ ही कहा कि भारतीय टीम सीमित ओवरों के प्रारूप में लक्ष्य का पीछा करने में अधिक सहज महसूस करती है। महिला एकदिवसीय विश्व कप अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में न्यूजीलैंड में होगा माना जा रहा है कि उसी को देखते हुए रमन ने टीम को यह सलाह दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को शुक्रवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अरुण जेटली क्रिकेट…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के ओपनिंग बल्लेबाज फिन एलेन ने वह कर दिखाया जिसकी उम्मीद शायद ही किसी ने की होगी। दिल्ली…
 09 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के चमकते सितारों और चौके-छक्कों की गूंज के बीच क्या कोई ऐसा दीमक लगा है जो इस लीग की बुनियाद हिला रहा है? यह सवाल तब खड़ा हुआ…
 09 May 2026
नई दिल्ली: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा से मुलाकात की। जयशंकर ने सोशल…
 08 May 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 51वां मैच शुक्रवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस…
 08 May 2026
लखनऊ: मैदान पर प्रतिद्वंद्वी और बाहर बड़े भाई जैसा रिश्ता, क्रिकेट की यही खूबसूरती इकाना स्टेडियम में देखने को मिली। प्रिंस यादव ने LSG vs RCB मैच में विराट कोहली को…
 08 May 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के…
 08 May 2026
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में खेले गए इस सांस रोक देने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की आरसीबी के खिलाफ जीत की कहानी किसी फिल्मी ड्रामा से कम नहीं रही। आखिरी…
Advt.