पूर्व क्रिकेटर हरभजन ने पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान को फटकारा

Updated on 12-06-2024 01:03 PM

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल को घेरा। भारत द्वारा पाकिस्तान को हराने के बाद तिलमिलाए कामरान अकमल ने भारतीय टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इस पर गुस्साए हरभजन सिंह ने कहा कि, लख दी लानत तेरे कामरान अकमल, अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जानना चाहिए। जब हमलावरों ने अपहरण किया तो हम सिखों ने मां-बहनों को बचाया। तुम्हें शर्म आनी चाहिए, किसी चीज के लिए आभारी रहो।

कामरान ने अर्शदीप पर की थी टिप्पणी
एक पाकिस्तानी टीवी शो के दौरान पूर्व क्रिकेटर कामरान ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि 12 बज चुके हैं। दरअसल, सिख समुदाय को 12 बजे के कमेंट के जरिए नीचा दिखाने की कोशिश की जाती है, जबकि इस संदर्भ का काफी ऐतिहासिक कनेक्शन हैं।

कामरान अकमल ने ऐतिहासिक संदर्भ को समझे बिना ऐसी हरकत की। इसी बात को लेकर हरभजन सिंह को गुस्सा आ गया और उन्होंने कामरान की क्लास लगा दी। हरभजन ने अपने एक्स अकाउंट पर कामरान को टैग कर एक पोस्ट की। जिसके बाद कामरान को तुरंत माफी मांगनी पड़ी।

कामरान ने हरभजन और अर्शदीप सिंह से मांगी माफी
कामरान अकमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हरभजन और अर्शदीप सिंह से माफी मांगी। कामरान ने कहा कि मैं अपनी हालिया टिप्पणियों पर बहुत खेद व्यक्त करता हूं।

हरभजन सिंह और सिख समुदाय से ईमानदारी से माफी मांगता हूं। मेरे शब्द अनुचित और अपमानजनक थे। मैं दुनियाभर के सिखों का बहुत सम्मान करता हूं और मेरा कभी किसी को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं सच में माफी चाहता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.