पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी का बेटा रिहा

Updated on 06-09-2021 08:57 PM
काहिरा। लीबिया के अधिकारियों ने पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर अल गद्दाफी के बेटे अल-सादी गद्दाफी को रिहा कर दिया।  वह पड़ोती देश नाइजर से प्रत्यर्पण के बाद त्रिपोली की एक जेल में सात साल से कैद थे। मनोनीत प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दबीबेह ने सोमवार तड़के ट्वीट किया कि अदालत के आदेश पर अमल करते हुए अल-सादी गद्दाफी को रिहा कर दिया गया है। सरकारी प्रवक्ता मोहम्मद हमाउदा ने बताया कि अल-सदी को त्रिपोली की अल-हदबा जेल से रिहा किया गया। एक स्थानीय समाचार वेबसाइट के अनुसार अल-सादी गद्दाफी उनके खिलाफ लगे आरोपों से बरी किए जाने के बाद रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद वह तुर्की रवाना हो गए। गौरतलब है कि 2011 के विद्रोह के समय, अल-सादी गद्दाफी ने एक विशेष बल ब्रिगेड का नेतृत्व किया था, जिसने प्रदर्शनकारियों तथा विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की। 2011 में रेगिस्तान के रास्ते वह नाइजर चले गए थे, जब उनके पिता का शासन चरमरा रहा था। 2014 में उन्हें और उनके साथियों को नाइजर ने प्रत्यर्पित किया था। देश वापसी के बाद, उन्हें 2011 के विद्रोह के दौरान अपहरण तथा बलात्कार, अपने पद के दुरुपयोग और अल-रियानी की हत्या के आरोपों का सामना करना पड़ा था। पूर्व तानाशाह गद्दाफी के आठ बच्चे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2024
रियाद: सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने एक बार फिर फिलिस्तीन की आजादी की बात कही है। सऊदी प्रिंस ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीनी देश के बिना सऊदी अरब इजरायल…
 19 September 2024
तेल अवीव: लेबनान पेजर हमले से ठीक से उबरा भी नहीं था कि एक बार फिर धमाकों की नई लहर देखी गई है। बुधवार को लेबनान में वॉकी-टॉकी में धमाका देखा…
 19 September 2024
वॉशिंगटन: भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स का आज 59वां जन्मदिन है। सुनीता 19 सितंबर, 1965 को अमेरिका के ओहियो पैदा हुई थीं। उनका सफर एनापोलिस, मैरीलैंड में अमेरिकी नौसेना…
 19 September 2024
लेबनान। लेबनान में मंगलवार को हुए सीरियल पेजर ब्लास्ट के बाद अब आज बुधवार को लेबनान में फिर से ब्लास्ट की खबर है। यह धमाका वॉकी-टॉकी डिवाइस में किया गया है।…
 19 September 2024
नई दिल्ली/इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान के बीच 64 साल पहले सिंधु जल संधि हुई थी। संधि के कारण भारत को अपनी जरूरतें दरकिनार कर पाकिस्तान के लिए हिमालय की नदियों…
 19 September 2024
 इस्लामाबाद । जम्मू-कश्मीर में शांतिपूर्ण विधायक चुनाव हो रहे हैं और जनता लोकतंत्र के यज्ञ में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है।ताजा…
 17 September 2024
बीजिंग: भारत और चीन के बीच रिश्ते में बेहतरी के नए संकेत मिल रहे हैं। भारत चार साल की रुकावट के बाद चीन के लिए सीधी यात्री फ्लाइट फिर से शुरू…
 17 September 2024
न्यूयॉर्क के मेलविल में BAPS स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ हुई है। मंदिर के बाहर मोदी विरोधी नारे लिखे गए हैं। इसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।इसे लेकर…
 17 September 2024
फ्लोरिडा में डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की कोशिश करने वाले रयान रॉथ की फोन लोकेशन रिकॉर्ड से नई जानकारी मिली है। अलजजीरा के मुताबिक संदिग्ध ने लगभग 12 घंटे तक…
Advt.