इंग्लैंड के पूर्व कप्तान मोर्गन ने खेल को अलविदा कहा

Updated on 29-06-2022 09:35 PM

लंदन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। मोर्गन की कप्तानी में ही इंग्लैंड टीम ने साल 2019 में पहली बार एकदिवसीय विश्वकप जीता था। इंग्लैंड क्रिकेट के प्रबंध निदेशक रॉब की ने मोर्गन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने अपनी और आने वाली पीढिय़ों के लिए खेलने के तरीके को बदल दिया। खेल में उनकी विरासत को आने वाले कई सालों तक महसूस की जाएगी। मोर्गन के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम के नाम एकदिवसीय मैचों के 3 बड़े स्कोर है। वह हालांकि पिछले कुछ समय से अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाये थे।


नीदरलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला के शुरुआती दो मैचों में वह खाता नहीं खोल सके जबकि तीसरे मैच में चोट के कारण टीम से बाहर रहे थे। इस 35 साल के खिलाड़ी ने पिछले डेढ़ साल में टी-20 अंतरराष्ट्रीय और एकदिवसीय की 48 पारियों में केवल एक अर्धशतक ही लगाया था। इस क्रिकेटर ने कहा कि संन्यास का फैसला करना आसान नहीं था पर मेरा मानना है कि मेरे लिये ऐसा करने का यही सही समय है। मोर्गन इंग्लैंड की उस टीम का भी हिस्सा थे जिसने 2010 में टी-20 विश्व कप खिताब जीता था। उनकी कप्तानी में टीम 2016 में टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।

 मोर्गन के नाम सबसे ज्यादा वनडे 225 और 115 टी20 मैचों के साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी है। वहीं पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली भी अपने पूर्व कप्तान के इस फैसले से हैरान नहीं हैं। मोईन ने कहा कि संन्यास के फैसले से पता चलता है कि उने लिए टीम पहले है। इस पूर्व कप्तान ने यादगार तरीके से अपना काम किया है और वह निश्चित रूप से अब तक का हमारा सर्वश्रेष्ठ कप्तान रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.