अबुधाबी टी-10 लीग में पुरुष टीम की पहली महिला कोच बनीं इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर

Updated on 31-10-2021 09:00 PM

अबुधाबी इंग्लैंड की पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर 19 नवंबर से शुरू होने वाली अबुधाबी टी-10 लीग मेंटीम अबुधाबीकी सहायक कोच नामित होने के साथ ही पुरुषों की पेशेवर फ्रेंचाइजी क्रिकेट में पहली महिला कोच बन गई हैं। क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में एक मानी जाने वाली टेलर इससे पहले इंग्लैंड में पुरुष काऊंटी टीम ससेक्स की पहली विशेषज्ञ महिला कोच बनी थी।

अब टी10 लीग में टीम अबुधाबी से जुडऩे के बाद टेलर को उम्मीद है कि उनकी भागीदारी दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरित करेगी। टेलर ने कहा फ्रेंचाइजी की इस दुनिया में आकर आपको कई देशों के खिलाडिय़ों और कोच से मिलने का मौका मिलता है। जहां यह जरूरी नहीं है कि किसी परिपाटी का अनुसरण किया जाए। इस 32 साल की पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि मुझे अच्छा महसूस हो रहा है कि कोई युवा लड़की या महिला मुझे कोचिंग टीम में देख कर यह सोच सकती है कि यह उसके लिए भी एक अवसर होगा। वह कह सकती है अगर मैं ऐसा कर सकती हूं, तो वह क्यों नहीं कर सकती?

टेलर ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 10 टेस्ट, 126 एकदिवसीय और 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि मुझे पुरूषों के साथ काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं होती है और मैं चुनौतियों का लुत्फ उठाती हूं। आप हमेशा यह साबित करने की कोशिश करते है कि आप अच्छे है। नई टीम से जुडऩे के बाद किसी भी कोच के लिए ऐसा ही होता है। वह टीम के मुख्य कोच पॉल फारब्रेस के सहायक के रूप में काम करेंगी। टीम अबू धाबी ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराऊंडर लांस क्लूजनर की सेवाएं भी ली है, जो फिलहाल टी-20 विश्व कप में अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.