भारत के पूर्व विकेटकीपर ने की भविष्यवाणी, बताया- क्यों T20 वर्ल्ड कप 2022 नहीं खेलेंगे आर अश्विन

Updated on 31-07-2022 08:56 PM

ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई की स्पिन जोड़ी के नेतृत्व में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत भारत को पहले मैच में 68 रन से जीत मिली। अश्विन ने अपने अनुभव और चतुराई से त्रिनिदाद में 191 रनों का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों को चलता किया। हालांकि, एक पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि अश्विन टी20 वर्ल्ड कप की टीम में नहीं होंगे। 

यूएई में पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में आर अश्विन टीम का हिस्सा थे। कई साल के बाद उनको सीमित ओवरों की क्रिकेट में मौका मिला था और इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी वे टी20 सीरीज खेले थे, लेकिन पिछले 8 महीने से वे सीमित ओवरों की क्रिकेट नहीं खेल पाए थे। हालांकि, एकाएक उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में मौका मिला और उन्होंने पहले ही मैच में कुछ रन बनाए और दो विकेट भी चटकाए। 

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल को लगता है कि अश्विन के टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुने जाने की संभावना नहीं है, युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव भारत के लिए अटैकिंग ऑप्शन हैं। उन्होंने क्रिकबज से कहा, "मैं अगले मैच में बिश्नोई को अश्विन से आगे खेलते हुए देखता हूं (यदि भारत दो स्पिनरों के साथ जाने का फैसला करता है)। मैं ईमानदारी से कहूं तो अश्विन को टी20 विश्व कप खेलते हुए नहीं देखता। मुझे कुलदीप यादव, बिश्नोई और (युजवेंद्र) चहल में विविधता चाहिए। कलाई के स्पिनर बीच-बीच में अटैकिंग ऑप्शन देते हैं। अश्विन आपको वह नहीं दे पाते हैं।" 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.