भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन

Updated on 27-01-2022 08:52 PM

ऊना भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान चरणजीत सिंह का निधन हो गया है। वह 92 साल के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने घर पर ही सुबह पांच बजे अंतिम सांसें लीं। वह 1964 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे थे। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने साल 1964 में टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। उनके निधन पर खेल जगत ने दुख व्यक्त किया है।

साल 1950 में उन्हें भारतीय हॉकी टीम में शामिल किया गया था। वह 1951 और 1955 में पाकिस्तान गई भारतीय टीम में भी शामिल रहे थे। साल 1959 में यूरोप दौरे के लिए गई भारतीय टीम का भी वह हिस्सा रहे। रोम ओलंपिक में भी भारतीय टीम में चरणजीत को शामिल किया गया था पर वह चोटिल होने के कारण इस स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

 साल 1961 में उन्हें भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया। बाद में उनके नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक्स में स्वर्ण जीता। उन्हें साल 1963 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद साल 1964 में ओलपिंक स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्हें सरकार ने पद्म श्री से सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.