दोस्त के साथ हलाला कराने पत्नी के घर पहुंचा एआइएमआइएम का पूर्व नेता

Updated on 14-09-2021 06:53 PM
नई दिल्ली । बहु विवाह और हलाला को गैरकानूनी करार देने के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल कर चुकी एक महिला के साथ पूर्व पति द्वारा दोस्त से हलाला कराने का प्रयास, दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। जामिया नगर निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अपने बच्चे के साथ जामिया नगर में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रियाजुद्दीन ने खुद को तलाकशुदा बताकर जनवरी 2012 में उससे निकाह किया था। लेकिन, निकाह के बाद पता चला कि वह तलाकशुदा नहीं है। पीड़िता के अनुसार, रियाजुद्दीन पहली पत्नी के साथ मिलकर उसे परेशान करने लगा। इस बीच पीड़िता को बेटा हुआ। वर्ष 2012 के आखिर में आरोपी ने तीन तलाक देकर पीड़िता को घर से भगा दिया, जिसके बाद से दोनों के बीच कोई संबंध नहीं रहा। पीड़िता ने बताया कि 19 अगस्त की रात रियाजुद्दीन अपने एक दोस्त के साथ उनके घर पहुंचा और कहा कि नौ साल पहले उसने पीड़िता को तीन तलाक देकर बड़ी भूल की थी। अब वह उससे दोबारा निकाह करना चाहता है। रियाजुद्दीन ने कहा कि पीड़िता उसके दोस्त के साथ हलाला कर ले तो वह उससे दोबारा निकाह कर लेगा। आरोप है कि इसका विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कपड़े फाड़ दिए और दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुटने लगे तो दोनों आरोपी भाग गए। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि आरोपी रियाजुद्दीन खान एआइएमआइएम राजनीतिक दल का उत्तर प्रदेश का सचिव है। राजनीतिक पहुंच के चलते आरोपी उसे और बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहा है। हालांकि रियाजुद्दीन का कहना है कि वह एक सप्ताह पहले पार्टी से इस्तीफा दे चुका है। रियाजुद्दीन के अनुसार, महिला रुपये के लिए उस पर झूठे आरोप लगा रही है। वह छह माह से दिल्ली गया ही नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
 22 July 2026
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा…
 21 July 2026
ग्वालियर: सिंधिया राजघराने में संपत्ति विवाद वर्षों पुराना है। रॉयल फैमिली की संपत्ति का बंटवारा होना है। संपत्ति का बंटवारा ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके तीनों बुआओं के बीच होनी है।…
 21 July 2026
चंडीगढ़: पंजाब, हरियाणा और देश के कई अन्य राज्यों के हजारों किसान मंगलवार को दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। किसान राजधानी में आयोजित होने वाली 'किसान महापंचायत' में…
 21 July 2026
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल…
 21 July 2026
नई दिल्ली, भारत में पहली बार डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की वैक्सीन QDENGA को बाजार में इस्तेमाल…
 21 July 2026
गंगटोक, सिक्किम में सोमवार को एक टनल पर लैंडस्लाइड होने से उसका एंट्री गेट बंद हो गया, जिससे अंदर मौजूद 27 मजदूर फंस गए। इनमें से 10 की मौत हो गई।…
Advt.