विराट के समर्थन में उतरा पूर्व पाक कप्तान

Updated on 08-12-2021 08:16 PM

लाहौर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ,सलमान बट ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बचाव किया है। विराट खराब फार्म में चल रहे बल्लेबाज आजिंक्य रहाणे का बचाव करने के कारण आजकल लोगों के निशाने पर हैं। बट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा है कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया की सफलता का यही राज है कि वह खराब समय में खिलाड़ियों के साथ खड़ा रहता है।

बट ने कहा कि अच्छी फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों के साथ तो हर कोई रहता है पर  जिनका समय खराब होता है उसके साथ जो खड़ा रहे, वही अच्छा कप्तान है। इस पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा कि जब आप ऐसे समय में किसी खिलाड़ी का साथ देते हैं, तो वह समय आने पर बेहतरीन प्रदर्शन करता है। बट ने ये सब बाते बल्लेबाज रहाणे के लिए कहीं जो इस समय खराब लय में हैं और लंबे समय से रनों के लिए तरस रहे हैं। बट ने कहा कि रहाणे ने विदेशों में स्कोर किया है, मैच भी जीते हैं और ऐसे में आप उन्हें अचानक ही बाहर नहीं कर सकते हैं।

रहाणे की फॉर्म ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही खराब चल रही है, उस सीरीज में रहाणे ने एक शतक मारा था जिसके बाद उनका बल्ला ही नहीं चला है। ऐसे में लगातार उनपर निशाना साधा जा रहा है। इस सबके बीच कप्तान विराट ने कहा है कि रहाणे की फॉर्म के साथ क्या हो रहा है, ये सिर्फ वही कह सकते हैं. क्योंकि कोई भी ऐसे किसी खिलाड़ी को जज नहीं कर सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.