पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

Updated on 14-03-2022 09:09 PM

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बराक ओबामा ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। ओबामा ने ट्वीट कर कहा कि मैं अभी कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। मुझे कुछ दिनों से गले में खराश है, लेकिन मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। ओबामा ने ये भी कहा कि उनकी पत्नी मिशेल ओबामा कोरोना टेस्ट में निगेटिव आई हैं। साथ ही ओबामा ने कहा कि अगर आपने वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो जल्द से इसे करा लें, भले ही मामले कम हों।

  यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, मार्च के मध्य में प्रति दिन औसतन लगभग 35,000 मामलों के साथ, जनवरी के मध्य में प्रति दिन औसतन 810,000 मामलों की तुलना में अमेरिकी दैनिक मामलों की संख्या में तेजी से गिरावट आई है। यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का कहना है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में पांच वर्ष और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों में से 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को कम से कम एक कोविड -19 वैक्सीन की खुराक मिली है।

 उधर कोरोनावायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को लेकर बढ़ती चिंता के बीच चीन ने रविवार को शेनझेन शहर के प्रमुखबिजनेस सेंटरको बंद करने का कदम उठाया। साथ ही वायरस के प्रसार की रोकथाम के मद्देनजर शंघाई से संपर्क में कटौती करने के लिए बसों का संचालन स्थगित कर दिया है। चीनी सरकार के मुताबिक रविवार को संक्रमण के 60 नए मामले सामने आने के बाद शेनझेन शहर के प्रत्येक व्यक्ति को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना होगा। ये शहर वित्त एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के तौर पर मशहूर है। खाद्य आपूर्ति, ईंधन और आवश्यक वस्तुओं वाले कारोबार के अलावा बाकी सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखने या घर से काम करने का आदेश दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.