अमेरिका के स्कूल में पूर्व छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 18 मासूमों समेत 21 लोगों की मौत

Updated on 25-05-2022 09:37 PM

टेक्सास अमेरिका के टेक्सास स्थित रॉब एलिमेंट्री स्कूल में घुसकर हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में अब तक 18 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि अनेक लोग घायल हैं। इस घटना में मरने वालों में शिक्षक समेत 3 वयस्क लोग शामिल हैं।

टेक्सास राज्य के सीनेटर ने बताया कि बाद में पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने प्राथमिक स्कूल के अंदर हुई इस सनसनीखेज घटना पर दुख प्रकट करते हुए बताया कि हमलावर की उम्र महज 18 साल के आसपास थी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में हमलावर भी मारा गया।


रॉब एलिमेंट्री स्कूल में घुसकर बच्चों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला हमलावर 18 साल का युवक था, जिसने स्कूल के 18 मासूम छात्रों समेत 21 लोगों की जान ले ली। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर युवक स्कूल का ही पुराना छात्र है। यह वारदात सैन एंटोनियो के 80 किमी (50 मील) पश्चिम में एक छोटे से इलाके उवाल्डे की है। हमलावर शख्स ने घटना से पहले अपनी गाड़ी स्कूल के बाहर ही छोड़ दी। फिर स्कूल में घुसने के साथ अपनी बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, उसके पास एक हैंडगन भी थी।
इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ग्रेग एबॉट से बात की है और हरसंभव मदद का भरोसा जताया है।

 अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने टेक्सास के प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि एक राष्ट्र के रूप में हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब तक बंदूक की लॉबी के लिए खड़े होंगे और इसके खिलाफ क्या कर सकते हैं? जो माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे, उनके बारे में सोचने की जरुरत है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है, जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस घटना पर शोक और फायरिंग का शिकार हुए बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस मामले में कई जरूरी निर्देश भी दिए हैं।


अमेरिकी स्कूल में फायरिंग का पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2012 में भी टेक्सास के एक स्कूल के अंदर गोलीबारी की ऐसी ही घटना हुई थी। जब सैंडी हुक स्कूल में फायरिंग की गई थी, जिसमें 26 लोगों को जान चली गई थी। अब टेक्सास में स्कूल के अंदर फायरिंग का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। गवर्नर ने बताया कि स्कूल में ऐसी वारदात कैसे संभव हुई इसकी जांच की जा रही है। आखिर हमलावर कैसे गन के साथ स्कूल में पहुंचा?


23
साल पहले 20 अप्रैल, 1999 को भी अमेरिका के इतिहास में स्कूल में गोलीबारी की घटना हुई थी। जब हाईस्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र अपने साथ राइफलें, पिस्तौलें और विस्फोटक लेकर स्कूल में दाखिल हुए थे और अंधाधुंध गोलियां चलाकर अपने 12 सहपाठियों की जान ले ली थी। इस दौरान 21 लोग घायल हुए थे। 1999 को हुई इस घटना में इन दोनों ने तकरीबन 20 मिनट तक गोलियां चलाईं और बाद में खुद को भी गोली मार ली थी। अधिकारियों को बाद में कैफेटेरिया से दो बम मिले थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.