पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी बोरिस बेकर को ढाई साल जेल की सजा

Updated on 01-05-2022 01:29 AM

लंदन टेनिस के पूर्व महान खिलाड़ी बोरिस बेकर को दिवालियापन के मामले में अदालत ने ढाई साल जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें दिवालिया घोषित होने के बाद बैंक खाते से अवैध रूप से हजारों डॉलर हस्तांतरित करने के मामले में दोषी पाया है। तीन बार के विंबलडन चैंपियन को इस महीने की शुरुआत में दिवाला अधिनियम के तहत चार आरोपों में दोषी ठहराया गया था। मामले में अधिकतम सात साल जेल की सजा का प्रावधान है।

जर्मन खिलाड़ी ने जून 2017 में दिवालिया होने के बाद अपने कारोबारी खाते से अन्य खातों में सैकड़ों हजार पाउंड (डॉलर) स्थानांतरित किए थे, जिसमें उनकी पूर्व पत्नी बारबरा और शर्ली "लिली बेकर भी शामिल थी। उन्हें जर्मनी में एक संपत्ति घोषित करने में विफल रहने और एक तकनीकी फर्म में 825,000 यूरो (895,000 डॉलर) बैंक ऋण और शेयरों को छिपाने का भी दोषी ठहराया गया था। उन्हें 20 अन्य मामलों में बरी कर दिया गया था, जिसमें यह आरोप भी शामिल था, कि वह अपने कई पुरस्कारों को सौंपने में विफल रहे, जिसमें दो विंबलडन ट्राफियां और एक ओलंपिक स्वर्ण पदक शामिल हैं।

लंदन के साउथवार्क क्राउन कोर्ट की जूरी (न्यायपीठ) ने उन्हें 20 अन्य मामले में बरी कर दिया। बेकर विंबलडन के बैंगनी और हरे रंगों में धारीदार टाई पहन कर अपनी प्रेमिका लिलियन डी कार्वाल्हो मोंटेरो के साथ अदालत आए थे। छह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी संपत्ति हासिल करने के लिए काम करने वाले ट्रस्टियों के साथ सहयोग करने, विशेषज्ञ की सलाह पर काम किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.