अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान अवि बरोट का 29 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

Updated on 16-10-2021 08:22 PM

नई दिल्ली भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 2019-20 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम के सदस्य अवि बरोट का महज 29 वर्ष की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया है। एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी की मौत की खबर से क्रिकेट जगत सदमे में है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने इस खबर की पुष्टि की है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर दु: वक्त किया है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि अपने करियर में उन्होंने हरियाणा और गुजरात का भी प्रतिनिधित्व किया था।


अवि बरोट दाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो ऑफ ब्रेक भी फेंक सकते थे। बरोट ने 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट मैच और 20 घरेलू टी20 मैच खेले। वह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज थे और उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 1,547 रन, लिस्ट- खेलों में 1030 रन और टी20 में 717 रन बनाए थे। बरोट रणजी ट्रोफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे, जिसने बंगाल को हराकर खिताब जीता था।


सौराष्ट्र के लिए, उन्होंने 21 रणजी ट्रोफी मैच, 17 लिस्ट मैच और 11 घरेलू टी 20 मैच खेले। बरोट 2011 में भारत के अंडर-19 टीम के कप्तान थे और इस साल की शुरुआत में उन्होंने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी मैच के दौरान सिर्फ 53 गेंदों में 122 रन की शानदार पारी खेली थी। एससीए अध्यक्ष जय शाह ने बरोट के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अवी का निधन चौंकाने वाली तकलीफदेह खबर है। वह अच्छे खिलाड़ी के साथ-साथ बहुत ही मिलनसार और नेक इंसान थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। आईपीएल 2026 के सबसे अहम मोड़ पर टीम के मार्गदर्शक और पूर्व कप्तान एमएस…
 13 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली के इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुआ विवाद अब एक गंभीर मोड़ ले चुका है। आरसीबी के स्टार खिलाड़ी के खिलाफ कथित तौर पर साजिश रचने और…
 13 May 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला गया मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी डरावने सपने जैसा साबित हुआ। टीम को न केवल मैदान पर अपनी सबसे…
 13 May 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के ग्रुप स्टेज के अभी 3 मुकाबले बाकी हैं। हालांकि अब इससे पहले ही पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई…
 12 May 2026
अहमदाबाद: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब जबकि अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच…
 12 May 2026
धर्मशाला: पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में लगातार चौथा मुकाबला हार गई है। पहले 7 मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में समरसेट और ग्लैमोर्गन के बीच खेले गए मुकाबले में एक ऐसा वाकया हुआ जिसने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और दर्शकों को ठहाके लगाने…
 12 May 2026
नई दिल्ली: IPL 2026 में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ। दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा था। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते…
 12 May 2026
नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट और राजनीति के गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश की नई सरकार ने उस विवादास्पद फैसले की जांच के लिए एक उच्च…
Advt.