ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर 'नाइटवुड' उपाधि से नवाजे गए, नाम के आगे लगेगा 'सर'

Updated on 02-01-2022 08:40 PM

लंदन ब्रिटेन की सबसे सम्मिनत उपाधि 'नाइटवुड' से पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर नवाजा गया गया है। उन्हें महारानी एलिजाबेथ नेनाइटवुडकी उपाधि से सम्मानित किया है और शनिवार से वह सर टोनी बन गए हैं। ब्लेयर को इंग्लैंड के सबसे पुराने और सबसे वरिष्ठ सम्मानऑर्डर ऑफ गार्टरका सदस्य नियुक्त किया गया है जिसे महारानी की निजी पसंद के तौर पर बनाया जाता है।

इसकी स्थापना 1348 में जन सेवा में उल्लेखनीय योगदान को पहचान देने के लिए की गयी थी और इसे प्रधानमंत्री की सलाह के बिना दिया जाता है। ब्लेयर ने कहा कि यह बड़ा सम्मान है। ब्लेयर 1997 से 2007 तक दस वर्षों तक लेबर पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद पर रहे। उन्होंने कहा कि मैं राजनीति, जन सेवा और हमारे समाज के सभी क्षेत्रों में मेरे साथ काम करने वाले उन सभी लोगों का हमारे देश के प्रति उनके समर्पण और प्रतिबद्धता के लिए शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।

ऑर्डर ऑफ गार्टर के मौजूदा सदस्यों में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर जॉन मेजर के साथ ही कारोबारी और परोपकारी लॉर्ड सैन्सबरी और पूर्व एमआई5 प्रमुख बैरोनेस मैनिंघम-बुलेर हैं। इन सम्मान की घोषणा आम तौर पर 23 अप्रैल को सेंट जॉर्ज्स डे पर की जाती है लेकिन इस बार महारानी ने नव वर्ष पर इसकी घोषणा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.