अफगानिस्तान में शुरू हुआ चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान

Updated on 08-11-2021 09:00 PM

काबुल तालिबान द्वारा संचालित अफगान सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने चार दिवसीय राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। तालिबान के कार्यवाहक सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डा कलंदर एबाद ने बताया कि देशभर में चार दिवसीय अभियान की सोमवार से शुरूआत हो गई है।

इस अभियान के तहत 5 साल से कम उम्र के बच्चों को पोलियो का टीका लगाया लागाया जाएगा। अफगानिस्तान पर नियंत्रण से पहले पिछले तीन वर्षों से, तालिबान ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आयोजित टीकाकरण टीमों को अपने नियंत्रण वाले कुछ हिस्सों में घर-घर अभियान संचालित करने से इनकार कर दिया था।

तालिबान समूह को इस बात का स्पष्ट संदेह था कि (टीकाकरण) टीम के सदस्य पिछली सरकार या पश्चिमी देशों के जासूस हो सकते हैं। प्रतिबंध एवं संघर्ष के कारण पिछले तीन साल में 33 लाख से अधिक बच्चों का टीकाकरण नहीं किया जा सका है। तालिबान के कार्यवाहक सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री डा कलंदर एबाद ने बताया कि इसमें कोई शक नहीं है कि पोलियो एक ऐसी बीमारी है, जिसका इलाज अगर नहीं किया गया तो यह हमारे बच्चों को मार देगी अथवा उन्हें स्थाई तौर पर विकलांग बना देगी। इसलिए, एक मात्र उपाय टीकाकरण को लागू करना है।

अफगानिस्तान और पड़ोसी पाकिस्तान दुनिया में दो ऐसे देश हैं जहां पोलियो स्थानिक है और यह बीमारी बच्चों में आंशिक पक्षाघात का कारण बन सकती है। देश 2010 से नियमित टीकाकरण अभियान चला रहा है, जिसमें कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को टीका देते हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं हैं, क्योंकि माताओं और बच्चों तक उनकी पहुंच बेहतर और आसान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.