पा‎किस्तान में ‎आत्मघाती हमले में चार की मौत, 20 घायल

Updated on 06-09-2021 08:57 PM
कराची । पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) के एक आतंकवादी के आत्मघाती हमले में चार जवानों की मौत हो गई और 20 अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुता‎बिक हमलावर ने क्वेटा में मस्तुंग मार्ग पर फ्रंटियर कोर की चौकी को निशाना बनाया। शुरुआती जांच से संकेत मिलता है कि आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से लदी बाइक पर सवार था और उसने अपनी बाइक को फ्रंटियर कोर के जवानों को ले जा रही गाड़ी में भिड़ा दिया। पा‎किस्तान के एक अ‎धिकारी ने कहा ‎कि बम निष्क्रिय दस्ते ने अंदाज़ा लगाया है कि बाइक पर छह किलोग्राम विस्फोटक लदा था। वहीं बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक विभाग के मुताबिक आत्मघाती हमला’था और सोना खान चौकी के निकट किया गया था। आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) में हमले की जिम्मेदारी ली है। 
सुरक्षा बलों के मुता‎बिक हमले में जिस वाहन को निशाना बनाया गया वह हजारा समुदाय से ताल्लुक रखने वाले सब्जी विक्रेताओं की सुरक्षा के लिए तैनात था। प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया ‎कि शहीदों के परिजन के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा ‎कि  सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अनगिनत बलिदान दिए हैं। पूरा देश शहीदों का ऋणी है। हम अपनी पूरी ताकत के साथ आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। ऐसे हमले हमारे बलों के हौंसले नहीं डिगा सकते। विपक्ष दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने भी हमले की निंदा की और कहा कि कानून-व्यवस्था की बिगड़ना चिंता का विषय है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.