कनाडा-अमेरिका सीमा पर एक परिवार के चार लोगों की ठंड से मौत

Updated on 22-01-2022 07:41 PM

टोरंटो। अमेरिका-कनाडा सीमा पर एक ही परिवार (परिजनों) के चार सदस्यों की ठंड के कारण मौत हो गई। मृतकों में एक नवजात बच्चा भी शामिल है। पुलिस इसे मानव तस्करी से जुड़ा मामला बता रही है। माना जा रहा है कि सभी मृतक भारत से आए थे और कनाडा से अमेरिका की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान मौसम बिगड़ने से बर्फीले इलाके में अत्याधिक ठंड के कारण इनका मौत हो गई। मैनटोबा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने बताया कि एमर्सन के नजदीक कनाडा-अमेरिका सीमा पर कनाडा की ओर बुधवार को चार शव मिले। इनमें दो शव वयस्कों के, एक किशोर का और एक नवजात शिशु का है।

 आरसीएमपी के सहायक आयुक्त जेन मैक्लैची ने बताया कि मैं जो जानकारी साझा करने जा रही हूं, वह कई लोगों के लिए सुनना मुश्किल है। यह निश्चित तौर पर हृदय विदारक हादसा है। जांच के बहुत ही शुरुआती दौर में लगता है कि सभी की मौत सर्द मौसम की वजह से हुई है। मैक्लैची ने कहा कि आरसीएमपी का मानना है कि चारों मृतक उस समूह का हिस्सा थे, जिन्हें सीमा के नजदीक अमेरिकी क्षेत्र से पकड़ा गया है।

 उन्होंने बताया कि चारों शव सीमा से नौ से 12 मीटर की दूरी पर मिले। मैनटोबा आरसीएमपी को अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा रक्षा विभाग से बुधवार को जानकारी मिली कि एमर्सन के नजदीक लोगों का एक समूह सीमा पार कर अमेरिका में दाखिल हुआ है और एक वयस्क के हाथ में बच्चे के उपयोग की वस्तुएं हैं, लेकिन समूह में नवजात शिशु नहीं है।

 इसके तुरंत बाद सीमा के दोनों ओर तलाशी अभियान शुरू किया गया और दोपहर को वयस्क पुरुष, महिला और नवजात का शव मिला जबकि किशोर का शव कुछ देर बाद मिला। डिस्ट्रिक्ट ऑफ मिनिसोटा के अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले में मानव तस्करी के आरोप में फ्लोरिडा के 47 वर्षीय व्यक्ति स्टीव शैंड को गिरफ्तार किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.