वुहान जिले में फिर मिले कोरोना के चार नए केस, शटडाउन किया लागू

Updated on 29-07-2022 11:10 PM

वुहान। चीन के वुहान में कोरोना फिर से लौट आया है। यहां 10 लाख आवादी वाले जियांगक्सिया जिले में शटडाउन लागू कर दिया गया है। वुहान वही शहर है, जहां कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद यह पूरी दुनिया में फैला। अब यहां बार, सिनेमा हॉल और कैफे सब बंद कर दिए गए हैं। जियांगक्सिया में कोरोना के चार केस मिले हैं। इसके बाद ये कदम उठाया गया है। प्रशासन के मुताबिक, जियांगक्सिया के शहरी इलाके में तीन दिनों के लिए अस्थायी नियंत्रण उपायों को लागू किया गया है।


प्रशासन ने कोरोना के केसों को देखते हुए बार, सिनेमा और इंटरनेट कैफे को बंद कर दिया है। इसके अलावा मार्केट प्लेस, रेस्टोरेंट भी बंद कर दिए गए हैं। साथ ही बड़े आयोजनों पर भी रोक लगाई गई है। सभी धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है और धार्मिक गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद करने का फैसला किया गया है।


बसों से लेकर सभी पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बंद कर दिया गया है। लोगों को शहर छोड़ने की सलाह दी गई है, जब तक कि बहुत जरूरी हो। अधिकारियों ने 4 हाई रिस्क वाले इलाकों की भी पहचान की है, जहां निवासियों के घर छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। गौरतलब है कि वुहान में 2020 की शुरुआत में दुनिया का पहला लॉकडाउन लगाया गया था। इसके तहत लोग दो महीने तक अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए थे। चीनी सरकार ने वुहान को महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक सफलता की कहानी के तौर पर पेश किया था। जबकि कई ऐसे वीडियो सामने आए थे, जिसे लेकर चीन की सरकार निशाने पर गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.