फ्रांस- राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर 'अंडा हमला', सुरक्षाबलों ने आरोपी को पकड़ा

Updated on 28-09-2021 08:48 PM

पेरिस फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर एक शख्स द्वारा भीड़ से घिरे होने के दौरान अंड़ा फेंककर हमला किया गया। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तुरंत पकड़ लिया। इस साल जून में भी मैक्रों के ऊपर हमला हुआ था। तब भीड़ में खड़े एक व्यक्ति ने इमैनुएल मैक्रों शर्ट को खींचकर उन्हें थप्पड़ मारा था। इमैनुएल मैक्रों पर हमले की यह घटना दक्षिणी फ्रांस के ल्योन शहर में हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ट्वीट में लिखा है कि ल्योन में यात्रा करते हुए, इमैनुएल मैक्रों पर अंडा फेंका गया। सुरक्षाबलों ने एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। फुटेज में भी मैक्रों एक स्थानीय ट्रेड फेयर में घूमते दिख रहे हैं। तभी उनके कॉलर पर अंडे की तरह दिखने वाली एक भूरी वस्तु आकर टकराई।


अचानक हुए हमले से मैक्रों जैसे ही पीछे घूमे, वैसे ही सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया। उन्होंने फ्रांसीसी राष्ट्रपति को अपने घेरे में ले लिया और आरोपी की ओर इशारा करने लगे। देखते ही देखते सुरक्षाकर्मियों ने हमला करने वाले युवक को पकड़ लिया। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि हमलावर की नीयत क्या थी। इस हमले का मैक्रों के ऊपर कोई प्रभाव देखने को नहीं मिला। वे इस घटना से बेफिक्र नजर आए। मैक्रों ने अपने सुरक्षाकर्मियों से कहा ''अगर उसके पास मुझे बताने के लिए कुछ है, तो उसे आने दो। मैं उसे बाद में देखने जाऊंगा। जाओ उसे ले आओ।" इस वीडियो में आगे की घटना रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस ने अभी तक यह नहीं बताया है कि क्या आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है कि नहीं। ल्योन में इस समय इंटरनेशनल होटल, कैटरिंग एंड फूड ट्रेड एक्जिबिशन चल रहा है। इसी में शामिल होने के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों पहुंचे हुए थे। उनके इस दौरे मे कैबिनेट के कई मंत्री भी साथ थे। अपनी इस यात्रा से पहले मैक्रों ने रेस्टोरेंट्स में बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर टैक्स में छूट देने का भी ऐलान किया। इस ट्रेड फेयर में कई लोगों ने मैक्रों को कोरोनाकाल में आर्थिक सहायता देने के लिए धन्यवाद भी दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.