मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भडाफोड़

Updated on 05-09-2021 11:46 PM
बिलासपुर । पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिसमे मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। जिसमे आरोपियों द्वारा सुंदर महिलाओं की तस्वीरें दिखाकर शादी का प्रस्ताव देकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता है। ये गिरोह ऑनलाइन एवं अखबार के माध्यम से शादी के विज्ञापन देने वालों को गिरोह टारगेट करता था। यह गिरोह बिलासपुर में रहकर अलग-अलग जगहों से वारदात को अंजाम देता था। जिसमे पुलिस ने 3 महिला सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गिरोह रिवाज और इंडियन कल्चर मैंट्रीमोनियल साइट के नाम से मैरिज सेंटर चलाते थे।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है आवेदक मिर्जा असीम बेग पिता स्वं इस्ताईल बेग उम्र 72 साल सा0 मंझवापारा जरहाभाठा लिखित आवेदन पेश किया कि अखबार के विज्ञापन के माध्यम से मेरिज ब्यूरो से सम्पर्क कर बात शुरु हुई जो रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8500 रू लेकर एक महिला से बात कराया गया जो खुद को अजू यादव होना बताई जो फोन कर लिव इन रिलेशन पर रहने की बात को लेकर अपने रिस्तेदारेा के बिमारी का बहाना बनाकर कुल 120,500/- (एक लाख बीस हजार पांच सौ रूपये) ठगी किया गया है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्व कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक झा द्वारा ठगी के अपराध पर अंकुश लगाने निदेर्षित किया गया था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मजू लता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सनिप रात्रे के द्वारा प्रकरण के आरोपीयों के पतासाजी हेतु तत्काल साइबर सेल व थाने से टीम बनाकर रवाना किया गया।
प्रकरण में लोगों से पूछताछ एवं तकनीकि साक्ष्य के माध्यम से रिवाज मैरिज ब्यूरो के संचालक मनीष उर्फ मालिकराम को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने साथी अजय साहू ,संगीता यादव, पूजा कोरी, रोशनी मानिकपुरी, मिलकर रजिस्ट्रेशन के लिए असिम बेग को 8500 रू का रजि0 काउन्सलिग फिस बोलकर जमा करा लिए और पूजा यादव अपने आप को अंजू बताकर बातों में फसाकर मामा बिमार हो गये ,जबलपुर आ गये बोलकर अलग-अलग बहाने परेशानी बताकर प्रार्थी से अलग-अलग किस्तो में रकम की ठगी करना बताये आरोपीयों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल, सिम, सीपीयू, लेपटाप, रजि, एवं नगदी रकम 55000 रू को पृथक-पृथक आरोपीयों से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। एवं आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता है। पूछताछ पर पता चला कि आरोपीयों के द्वारा बुजूर्ग व्यक्ति एवं रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी को अपने जाल में फसाकर रकम की ठगी करते थे। दस्तावेज अवलोकन पर कई बुजुर्ग व्यक्ति के नाम मिले है जिसकी जांच की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में-निरी0 शनिप रात्रे, निरी कलीम खान, निरी0 प्रदीप आर्या, उनि0 प्रभाकर तिवारी उनि मनोज पटेल, उनि मनोज नायक(साइबर सेल), उनि सागर पाठक, सउनि अवधेश सिंग, आर0 1148 सरफराज खान, आर0 1236 विकास यादव, 1023संजीव जांगडे, आर0 534 देवेन्द्र दुबे आर0 690 अविनाश पाण्डे, म0आर0 आशा नेताम आरक्षक ईश्वरी कश्यप ,शंकुतला साहू (साइबर सेल से-आर0 679 सोनू पाल, आर0 1404 तदबीर सिग, )की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.