रायपुर में OPD और IPD की सुविधा फ्री

Updated on 22-09-2021 09:27 PM

रायपुर | राज्य सरकार ने राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पतालों में OPD (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) और IPD (इन पेशेंट डिपार्टमेंट) सुविधा को फ्री कर दिया है। आयुष्मान कार्ड अथवा राशन कार्ड रखने वाले किसी व्यक्ति को अब इलाज के लिए 10 रुपए फीस नहीं देनी होगी। मरीजों को अब केवल कुछ पैथोलॉजी जांच के लिए शुल्क अदा करना होगा।

अधिकारियों ने बताया, स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में फ्री इलाज कराया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने रायपुर के शहरी स्वास्थ्य केंद्रों में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की है। अगर यह प्रयोग सफल रह तो इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसे लागू किया जाएगा। वहां भी कोई दिक्कत पेश नहीं आई तो फिर पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना है। फिलहाल शहरी क्षेत्र के 14 लाख से अधिक लोगों को इस योजना का फायदा मिल सकता है।

रायपुर के इन अस्पतालों में यह सुविधा
डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल पंडरी, आयुर्वेदिक हॉस्पिटल, जच्चा-बच्चा केंद्र कालीबाड़ी, डीडी नगर, हीरापुर, गोगांव, भनपुरी, गुढ़ियारी, राजातालाब, मोवा, आमासिवनी, कचना, लाभांडी, बोरियाकला, देवपुरी, कांशीराम नगर, मठपुरैना, भाठागांव, चंगोराभाठा, खोखोपारा और रामनगर। इन केंद्रों में रोजाना चार हजार 500 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं।

ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली ने काम करना शुरू किया
सरकारी अस्पतालों में ऑनलाइन पंजीयन प्रणाली ने काम करना शुरू कर दिया है। पहले से पंजीकृत मरीजों के मोबाइल नंबर बताते ही तुरंत OPD पर्ची मुहैया हो गई। रायपुर जिला अस्पताल में कुछ देर के लिए पोर्टल में तकनीकी वजहों से थोड़ी दिक्कत हुई, लेकिन थोड़ी देर में यह ठीक कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया, दूसरे केंद्रों से ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.