रूस-यूक्रेन के बीच जंग रोकने फ्रांसीसी और जर्मन नेता करेंगे यात्रा

Updated on 05-02-2022 10:17 PM


पेरिस । यूक्रेन और रूस के बीच लगातार बढ़ते तनाव के चलते जंग के हालात बन रहे हैं। ऐसे में रूस को रोकने और दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने का कूटनीतिक तरीका ढूंढने के प्रयास के तहत फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज अगले सप्ताह मास्को एवं कीव की यात्रा करेंगे। मैक्रों की मास्को की यात्रा सोमवार को प्रस्तावित है, जबकि अगले दिन यानी मंगलवार को वह कीव में होंगे। शोल्ज पहले कीव की या़त्रा करेंगे फिर उसके बाद मॉस्को जाएंगे। उनकी यह यात्रा क्रमश: 14 और 15 फरवरी को प्रस्तावित है। चीन ने यूक्रेन में नाटो के विस्तार पर रोक की रूस की मांग का समर्थन किया है, जबकि अमेरिका ने आरोप लगाया कि रूस अपने पड़ोसी यूक्रेन की ओर से रूसी क्षेत्र पर हमला किए जाने की आशंका के बहाने सैन्य हमला करने और क्षेत्र में युद्ध थोपने की साजिश रच रहा है।
हालांकि अमेरिका ने अपने दावों के समर्थन में किसी तरह की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। फ्रांस, नाटो का महत्वपूर्ण घटक है और रोमानिया पर रूस के हमले की आशंका के मद्देनजर गठबंधन की ओर से की जा रही तैयारी के तहत अपनी सेना भेज रहा है, लेकिन मैक्रों अपने रूसी समकक्ष के साथ संवाद की वकालत करते रहे हैं और खुद भी हाल के सप्ताह में पुतिन से कई बार बात की है। मैक्रों के कार्यालय ने शुक्रवार को बताया कि दोनों नेताओं के सोमवार को आमने-सामने की बैठक होगी। मैक्रों वैश्विक राजनीति में अमेरिका से अलग रास्ता अपनाने की फ्रांसीसी परम्परा का निर्वाह कर रहे हैं, साथ ही इस संकट पर अपनी छाप छोड़ने तथा यूरोप के हितों की रक्षा करने का प्रयास कर रहे हैं।
जर्मनी ने तनाव से निपटने में विभिन्न राजनयिक प्रारूपों के महत्व पर जोर दिया है और यूक्रेन को हथियार भेजने से इनकार कर दिया है, जिसने कुछ सहयोगियों को परेशान भी किया है। संकट की घड़ी में कम सक्रियता को लेकर शोल्ज को हाल ही में अपने ही देश में आलोचना का शिकार होना पड़ा है। उधर, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने भी रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में मध्यस्थता की पेशकश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.