फ्रांस के बल्लेबाज गुस्ताव मैकियोन ने तोड़ा T20I क्रिकेट का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, रचा इतिहास

Updated on 26-07-2022 05:26 PM

फिनलैंड में इस समय तीसरे टी20 वर्ल्ड कप 2024 यूरोप सब-रीजनल क्वालीफायर खेले जा रहे हैं। इसी टूर्नामेंट के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। फ्रांस की क्रिकेट टीम के एक बल्लेबाज ने सबसे कम उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ने का कमाल किया है। फ्रेंच ओपनिंग बैटर गुस्ताव मैकियोन (Gustav McKeon) ने ये इतिहास रचा है, जो 18 साल और 280 दिनों की उम्र में मेंस T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने हैं।  वानता में स्विट्जरलैंड के खिलाफ गुस्ताव मैकियोन ने 61 गेंदों में 109 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें पांच चौके और नौ छक्के शामिल थे। इसी के साथ उन्होंने अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया। जजई ने 20 साल 337 दिनों की उम्र में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकीय पारी खेली थी। 2019 में जजई ने आयरलैंड के खिलाफ 62 गेंदों में नाबाद 162 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

मैकियोन ने चेक गणराज्य के खिलाफ 54 गेंदों में 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी और इसी के साथ ये खिलाड़ी टूर्नामेंट में अब शीर्ष रन स्कोरर बन गया है। 185 रन उन्होंने 161 की स्ट्राइक रेट और 92.50 की औसत से बनाए हैं। हालांकि, शतक के बावजूद, मैकियोन फ्रांस के लिए मैच फिनिश नहीं कर सके। लास्ट बॉल थ्रिलर में टीम को हार का सामना करना पड़ा। टीम के सामने 158 रनों का लक्ष्य था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.