फ्रैंच फुटबॉलर पॉल पोग्बा पर लगा चार साल का बैन:डोपिंग में दोषी पाए गए, 2018 में जीता था फीफा वर्ल्ड कप

Updated on 01-03-2024 01:20 PM

फ्रांस और युवेंटस के मिडफील्डर पॉल पोग्बा पर डोपिंग में पॉजिटीव पाए जाने पर चार साल का बैन लगाया गया है। इटली लीग में खेलने वाले फुटबॉलर को (टेस्टोस्टेरोन -) के लिए पॉजिटीव पाया गया था। इसके बाद सितंबर में इटली के नेशनल डोपिंग एजेंसी (NDO इटालिया) ने उन्हें अस्थाई रूप से निलंबित किया था।

पॉल पोगबा फुटबॉल जगत के बड़े नामों में से एक है। इटली की लीग सिरी-ए में खेलने वाले पोगबा 2018 फीफा वर्ल्ड कप विनिंग टीम फ्रांस का भी हिस्सा थे।

अगस्त 2023 में हुई जांच
20 अगस्त 2023 को उडिनीज में युवेंटस की 3-0 सीरी ए सीजन-ओपनिंग जीत के बाद पोगबा की जांच की गई। जांच में पोगबा के टेस्टोस्टेरोन का पता चला, यह हार्मोन एथलीटों के धीरज को बढ़ाता है।अक्टूबर में दूसरे सैंपल के जवाबी विश्लेषण में भी पोगबा के सकारात्मक डोपिंग परीक्षण की पुष्टि की गई थी।

पोग्बा ने इटली की एंटी डोपिंग एजेंसी के साथ कोई समझौता नहीं करने का विकल्प चुना और इसलिए मामले को देश की एंटी डोपिंग कोर्ट के सामने चलाया गया। मामले की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर द एसोसिएटेड प्रेस को फैसले की पुष्टि की क्योंकि इटली के प्राइवेसी कानूनों के कारण सजा को सार्वजनिक नहीं किया गया था।

पोग्बा का करियर खत्म हो सकता है
पोग्बा के क्लब युवेंटस ने मामले में कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन न्यूज एजेंसी एपी के एक सोर्स ने पुष्टि की है कि क्लब को चार साल के प्रतिबंध के फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। इस सजा से पोग्बा का करियर खत्म हो सकता है, क्योंकि फ्रांस के इंटरनेशनल खिलाड़ी अगले महीने 31 साल के हो जाएंगे।

सजा कम हो सकती है
वर्ल्ड एंटी-डोपिंग कोड के तहत प्लेयर पर कम से कम 4 साल का बैन लगता है। हालांकि, अगर एथलीट साबित कर दे कि उन्होंने डोपिंग जानबूझकर नहीं की, तो सजा कम भी हो सकती है।

पिछले 2 साल में चोट से ग्रसित रहे पोग्बा
साल 2022 में इंग्लिश क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से फ्री ट्रांसफर पर जाने के बाद पोग्बा ने इटली का क्लब युवेंटस जॉइन कर लिया। पोगबा यूनाइटेड में जाने से पहले युवेंटस में ही थे। हालांकि टीम में लौटने के बाद से चोटों के कारण फ्रांसीसी खिलाड़ी का युवेंटस के साथ दूसरा दौर दुखद रहा है।

पोग्बा घुटने और हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ-साथ घुटने की सर्जरी के कारण पिछले सीजन बहुत कम मैच खेले। इस कारण उन्हें फीफा वर्ल्ड कप 2022 में फ्रांस के लिए नहीं खेल सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.