फ्रांस के पीएम कास्टेक्स कोरोना से संक्रमित, 10 दिन तक रहेंगे क्वारेंटाइन

Updated on 23-11-2021 08:49 PM

पेरिस फ्रांस के प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। बेल्जियम यात्रा से लौटने के कुछ घंटे बाद ही उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कास्टेक्स अगले 10 दिन तक पृथक-वास में रहकर अपने काम करते रहेंगे। अधिकारियों ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि कास्टेक्स को संक्रमण के कोई लक्षण थे या नहीं। कार्यालय ने बताया कि जीन कास्टेक्स के बेल्जियम से लौटने के बाद उनकी एक बेटी संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद कास्टेक्स की दो जांच की गई और वह दोनों में संक्रमित पाए गए।

कास्टेक्स ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर डी क्रू से ब्रसेल्स में मुलाकात की थी। सरकारी प्रसारक आरटीबीएफ के अनुसार, क्रू के कार्यालय ने बताया कि उनकी मंगलवार को जांच की जाएगी और रिपोर्ट आने तक वह पृथक-वास में रहेंगे। फ्रांस में 75 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके लगने के बावजूद, बीते कुछ हफ्तों से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिक संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है और संक्रमण से मौत के मामले भी बढ़े हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी पिछले साल दिसंबर में संक्रमित हो गए थे और कई अन्य मंत्री भी संक्रमण की चपेट में चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.