इजरायल में फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति ने दिया हमास के खात्‍मे का मेगा प्‍लान, जानें कैसे आतंकियों का अंत चाहते हैं मैंक्रो

Updated on 25-10-2023 02:05 PM
पेरिस: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर तेल अवीव पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने सात अक्टूबर को हमास हमले में मारे गए पीड़ितों के परिवारों के साथ-साथ बंधक बनाए गए लोगों के परिवारों से भी मुलाकात की। इजरायल पहुंचकर उन्‍होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, राष्‍ट्रपति इसाक हर्जोग और रक्षा मंत्री याओव गैलेंट के साथ-साथ विपक्षी नेताओं यायर लैपिड और बेनी गैंट्ज के साथ बातचीत की है। मैक्रों रामल्ला भी जाएंगे, जहां वह फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इन सबके बीच मैंक्रो ने फिलिस्‍तीनी आतंकी संगठन हमास को खत्‍म करने का एक आइडिया भी दिया है।

क्‍या है मैंक्रो का आइडिया
न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने मंगलवार को प्रस्ताव दिया है कि हमास जैसे आतंकी संगठन के खिलाफ एक अंतरराष्‍ट्रीय गठबंधन तैयार किया जाए। उनका मानना है कि इराक और सीरिया में आईएस से लड़ने वाला एक गठबंधन अपना दायरा बढ़ाकर गाजा में फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के खिलाफ भी लड़ाई लड़े।

फ्रांस पूरी तरह से तैयार
आईएस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा,'फ्रांस, हमास के खिलाफ अंतरराष्‍ट्रीय गठबंधन के लिए तैयार है जिसमें हम इराक और सीरिया में हमास के खिलाफ लड़ाई में भी हिस्सा ले रहे हैं।' क्षेत्रीय संघर्ष के खतरों के प्रति आगाह करने वाले मैक्रों ने यह भी कहा कि हमास के खिलाफ लड़ाई 'दया के बिना होनी चाहिए, लेकिन नियमों के बिना नहीं'। एलिसी पैलेस के एक सूत्र के अनुसार, राष्‍ट्रपति फिलिस्‍तीन में एकजुटता व्यक्त करने और दो-राज्य समाधान पर चर्चा करने की योजना बनाई है।


मैंक्रो ने इस बारे में कोई विवरण नहीं दिया कि अमेरिका के नेतृत्व वाले दर्जनों देशों का गठबंधन, जिसका इजरायल सदस्य नहीं है, कैसे शामिल हो सकता है। हालांकि, उनके सलाहकारों ने कहा कि गठबंधन की भागीदारी का मतलब जरूरी नहीं कि जमीन पर नुकसान हो, बल्कि इसमें खुफिया जानकारी साझा करना भी शामिल हो सकता है।

क्‍या कहा नेतन्‍याहू ने
येरुशलम में मैंक्रो ने इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मी‍डिया को संबोधित किया। इसी दौरान उन्‍होंने जोर देकर कहा कि फ्रांस और इजरायल आतंकवाद को अपने 'साझा दुश्मन' के तौर पर देखते हैं। नेतन्याहू ने मैक्रों के प्रस्ताव पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन कहा कि यह लड़ाई 'बुराई' और 'आजाद दुनिया' के बीच की लड़ाई है।

उन्होंने कहा, 'यह लड़ाई सिर्फ हमारी अपनी नहीं है... यह हर किसी की लड़ाई है।' आईएस से लड़ने वाले अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन का गठन सितंबर 2014 में हुआ था। मैक्रों के ऑफिस ने कहा कि यह विचार गठबंधन से प्रेरणा लेने के लिए था। फ्रांस, इजरायल और दूसरे भागीदारों के साथ चर्चा करने के लिए उपलब्ध था कि हमास के खिलाफ क्या प्रासंगिक हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.