US में बढ़ती अंधाधुंध फायरिंग से मित्र देश चिंतित:ब्रिटेन समेत 10 देशों ने अपनों से कहा- अमेरिका अब पहले जैसा सुरक्षित नहीं

Updated on 01-12-2022 05:20 PM

अमेरिका दूसरे देशों में आतंकवाद और अराजकता की घटनाओं को लेकर समय-समय पर अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करता आया है। इसमें यात्रा को लेकर अलग-अलग स्तर की सलाह दी जाती है। लेकिन उसके मित्र देश भी वहां लगातार हो रही शूटिंग की घटनाओं से चिंतित हैं। उनकी एडवाइजरी में यह चिंता साफ दिखाई देती है।

एडवाइजरी में कहा जाता है कि अब अमेरिका पहले से अधिक हिंसक हो गया है। हालांकि पर्यटकों को निशाना नहीं बनाया जाता। लेकिन एहतियात रखने को कहा जाता है। एडवाइजरी जारी करने वाले देशों में अमेरिका के मित्र देश ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन, इजरायल समेत करीब 10 देश शामिल हैं।

शूटिंग की घटनाओं में फंसने पर बचने की तरकीब सिखा रहा जापान

  • ऑस्ट्रेलिया : अमेरिका जाने वालों को एक्टिव शूटर ड्रिल की सलाह दे रहा है। लोगों को बताया जाता है कि अमेरिका में हथियार रखने की छूट है। शूटिंग कहीं भी हो सकती है।
  • कनाडा : अपने लोगों से कहता है कि पर्यटक निशाने पर नहीं होते, पर गलत जगह पर फंस सकते हैं। अमेरिका-मैक्सिको सीमा कार से पार करते हुए ड्रग ट्रैफिकिंग, अपराधियों से बचें।
  • ब्रिटेन : शूटिंग के बारे में अपरिचित इलाकों में सावधान रहने, रात में अकेले जाने से बचने की सलाह।
  • जापान : गोलीबारी में फंसने पर बचने की तरकीबें बताई जाती हैं।
  • इजरायल : आतंकी वारदात को लेकर अलर्ट करता है। हालांकि यह सामान्य होती है।
  • न्यूजीलैंड : नागरिको से कहता है कि जिस इलाके में जाना है, वहां की पूरी जानकारी रखें।
  • फ्रांस : अमेरिका के शहरी इलाकों और कार से अगवा करने की घटनाओं को लेकर अमेरिकी जाने वाले अपने नागरिकों को आगाह करता है।
  • जर्मनी : नागरिकों से कहता है कि अमेरिका में गन का इस्तेमाल ज्यादा है। ऐसे में जमावड़ों और पुलिस की झड़पों से दूर रहें।
  • मैक्सिको : नागरिकों को पासपोर्ट, फोटो आईडी हमेशा साथ रखने की सलाह।

भारत ने एडवाइजरी जारी नहीं की, US इस साल 4 अलर्ट जारी कर चुका
भारत से बड़ी संख्या में लोग अमेरिका जाते हैं। हाल के सालों में भारत ने अमेरिका जाने वालों को खास एडवाइजरी जारी नहीं की है। दूसरी ओर, अमेरिका अपने नागरिकों को भारत आने के दौरान सतर्क करता आया है। उसने आखिरी बार अक्टूबर में आतंकी वारदात और अपराध को लेकर एडवाइजरी जारी की थी। तब उसने जम्मू-कश्मीर की यात्रा से बचने की सलाह दी थी। वह इस साल 4 बार एडवाइजरी जारी कर चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.